द इंडियन व्यू

सिफ़्त कौर सामरा और जोनाथन एंथनी ने शूटिंग में जीता गोल्ड

उत्तराखंड के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज त्रिशूल हॉल में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल में पंजाब की सिफ़्त कौर सामरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 50 मीटर 3 पोजीशन इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पंजाब की ही…

Ragwendra P Singh
February 3, 2025
3 min read
सिफ़्त कौर सामरा और जोनाथन एंथनी ने शूटिंग में जीता गोल्ड

उत्तराखंड के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज त्रिशूल हॉल में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल में पंजाब की सिफ़्त कौर सामरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 50 मीटर 3 पोजीशन इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

पंजाब की ही अंजुम मौदगिल ने रजत पदक जीता, जबकि तेलंगाना की सुरभि भारद्वाजर पोले ने कांस्य पदक हासिल किया। इस कड़े मुकाबले में भारत की शीर्ष निशानेबाजों ने भाग लिया। केरल की विदर्शा विनोद ने नील पोजीशन के बाद बढ़त बना ली थी, लेकिन अंत तक उसे बरकरार नहीं रख सकीं।

सिफ़्त कौर सामरा ने 461.2 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीत लिया, जबकि अंजुम मौद गिल ने 458.7 के स्कोर के साथ रजत पदक और सुरभि भारद्वाज र पोले ने 448.8 के स्कोर के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए सिफ़्त कौर सामरा ने कहा, "ओलंपिक्स के बाद यह मेरे लिए एक तरह की वापसी थी। मैंने कोई ब्रेक नहीं लिया और लगातार अभ्यास किया। मुझे खुशी है कि मेरी मेहनत रंग लाई और मैं स्वर्ण पदक जीत सकी।

खास तौर पर यह और भी अच्छा लगता है कि मेरी राज्य की साथी अंजुम ने भी रजत पदक जीता। इस तरह के फाइनल में जब देश के बेहतरीन निशानेबाज होते हैं, तो छोटी-छोटी बातें मायने रखती हैं, और भगवान की कृपा से मैंने कोई बड़ी गलती नहीं की।"

रजत पदक जीतने वाली अंजुम मौद गिल ने कहा, "यह तीसरी बार है जब सिफ़्त और मैं राष्ट्रीय खेल के पोडियम पर साथ खड़े हुए हैं। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और हम सभी जानते हैं कि उन्होंने देश के लिए कितना कुछ किया है।शुरुआत में मेरे स्कोर अच्छे नहीं थे, लेकिन मैंने खुद को शांत रखा और पोडियम तक पहुंचने में सफल रही।

यह अब तक का सबसे बेहतरीन शूटिंग रेंज था, और आयोजन भी शानदार तरीके से हुआ।" पुरुषों की 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में कर्नाटक के जोना थनएंथनी ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि सर्विसेज के रविंदर सिंह ने रजत और सर्विसेज के ही गुरप्रीत सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

अपनी जीत के बाद जोनाथन एंथनी ने कहा, "मुझे खुशी है कि मैंने यह फाइनल जीता। फाइनल में सभी खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और बेहतरीन निशानेबाज हैं। उनके बीच स्वर्ण पदक जीतना वाकई गर्व की बात है।" 38वें राष्ट्रीय खेल में देश के बेहतरीन एथलीट अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और विभिन्न खेलों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।