द इंडियन व्यू

38वें राष्ट्रीय खेल : वुशू में यूपी की साक्षी जौहरी ने जीता कांस्य, चार खिलाड़ी फाइनल में पहुंचे

लखनऊ। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में वुशू में उत्तर प्रदेश के लिए साक्षी जौहरी ने शुक्रवार को कांस्य पदक जीता। वहीं सूरज यादव, अभिषेक तंवर, प्रेरणा व श्रुति ने फाइनल में जगह बनाते हुए उत्तर प्रदेश के लिए…

Ragwendra P Singh
January 31, 2025
2 min read
38वें राष्ट्रीय खेल : वुशू में यूपी की साक्षी जौहरी ने जीता कांस्य, चार खिलाड़ी फाइनल में पहुंचे

लखनऊ। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में वुशू में उत्तर प्रदेश के लिए साक्षी जौहरी ने शुक्रवार को कांस्य पदक जीता। वहीं सूरज यादव, अभिषेक तंवर, प्रेरणा व श्रुति ने फाइनल में जगह बनाते हुए उत्तर प्रदेश के लिए पदक पक्के किए।

उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने बताया कि देहरादून में हुई वुशू की स्पर्धा में ताउलू वर्ग के अंतर्गत मेरठ की साक्षी जौहरी ने ताइची में कांस्य पदक अपने नाम किया। इसी के साथ उत्तर प्रदेश ने इन खेलों में अब तक 1 रजत व दो कांस्य सहित तीन पदक जीत लिए है।

आज वुशू की स्पर्धा में सांडा में पुरुष 70 किग्रा भार वर्ग में सूरज यादव ने जम्मू कश्मीर को हराकर एवं 90 किग्रा भार में अभिषेक तंवर ने हरियाणा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। सांडा में महिला वर्ग में 60 किग्रा भार वर्ग में में प्रेरणा ने राजस्थान को एवं 70 किग्रा भार वर्ग में श्रुति सरवैया ने हिमाचल प्रदेश को हराकर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

उत्तर प्रदेश वुशू एसोसिएशन के सचिव मनीष कक्कड़ ने बताया कि फाइनल में जगह बनाने वाले खिलाड़ी शनिवार को फाइनल में चुनौती पेश करेंगे। इस अवसर पर कंटिजेंट असिस्टेंट एसके तिवारी, वुशू कोच सुनील प्रजापति, रामदास रावत, नेहा कश्यप, अमित शर्मा भी मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।