38वें राष्ट्रीय खेल : रोइंग में उत्तर प्रदेश के पुनीत व आदिल की जोड़ी ने जीता रजत पदक
लखनऊ। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल में उत्तर प्रदेश ने रोइंग में रजत पदक जीता। टिहरी में आयोजित रोइंग की स्पर्धा में पुरुष कॉक्सलेस पेयर में उत्तर प्रदेश के पुनीत कुमार व मो.आदिल की जोड़ी ने कड़ी चुनौती पेश…

लखनऊ। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल में उत्तर प्रदेश ने रोइंग में रजत पदक जीता। टिहरी में आयोजित रोइंग की स्पर्धा में पुरुष कॉक्सलेस पेयर में उत्तर प्रदेश के पुनीत कुमार व मो.आदिल की जोड़ी ने कड़ी चुनौती पेश की और 7:15.5 के समय के साथ चांदी अपने नाम की।

वहीं मामूली अंतर से आगे रहे मध्य प्रदेश के मनमोहन व भीम सिंह ने 7:11.4 के समय के साथ स्वर्णिम सफलता हासिल की। दूसरी ओर उत्तराखंड के जसवीर सिंह व हरिंदर सिंह को 7:24.2 के समय के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
वर्तमान में देवरिया में खेल कोटे से युवा कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात लक्ष्मण अवार्डी पुनीत कुमार एशियन गेम्स 2023 में रजत व कांस्य पदक विजेता है। वही उत्तर प्रदेश के उभरते हुए सितारे गाजीपुर निवासी मो.आदिल ने पहली बार राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में पदक अपने नाम किया है।
उत्तर प्रदेश की इस पदक विजेता जोड़ी को उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने बधाई देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय खेल में अब तक 6 स्वर्ण, 6 रजत व 6 कांस्य पदक सहित कुल 18 पदक के साथ तालिका में 11वें स्थान पर पहुंच गया है।
उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा ने पुनीत व आदिल की जोड़ी के रजत पदक जीतने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक डा.दिनेश शर्मा (सांसद), चेयरमैन रेणुका मिश्रा (आईपीएस), अध्यक्ष रानी पक्षालिका सिंह (एमएलए), संरक्षक पवन सिंह चौहान (एमएलसी) व डॉ. आरपी सिंह (सेवानिवृत्त आईपीएस), चयन समिति के चेयरमैन आदित्य मिश्रा (आईपीएस), आईपीएस राजीव त्रिवेदी, गोपाल गुप्ता (सेवानिवृत्त आईपीएस), आईपीएस बिनोद कुमार सिंह ने भी बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
