38वें राष्ट्रीय खेल : योगासन मे उत्तर प्रदेश ने आर्टिस्टिक महिला ग्रुप टीम इवेंट में जीता कांस्य पदक
लखनऊ। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल में मंगलवार को योगासन में उत्तर प्रदेश ने आर्टिस्टिक महिला ग्रुप टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता। अल्मोड़ा में आयोजित योगासन की स्पर्धा में उत्तर प्रदेश की ओर से सिमरन,…

लखनऊ। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल में मंगलवार को योगासन में उत्तर प्रदेश ने आर्टिस्टिक महिला ग्रुप टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता। अल्मोड़ा में आयोजित योगासन की स्पर्धा में उत्तर प्रदेश की ओर से सिमरन, आर्यांशी, इंदु, साक्षी व कनिका ने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश को यह सफलता दिलाई।

इसी के साथ राष्ट्रीय खेल में योगासन की स्पर्धा में उत्तर प्रदेश एक स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक के साथ पांचवें स्थान पर रहा। उत्तर प्रदेश योगासन टीम की कोच मालविका बाजपेई व मैनेजर नेहा शेरोन थी।
उत्तर प्रदेश की योगासन टीम के इस प्रदर्शन पर उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष आचार्यश्री डॉ यश पाराशर, महासचिव रोहित कौशिक ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।
कार्यकारी अध्यक्ष आचार्यश्री डॉ यश पाराशर ने बताया कि योगासन खेल में उत्तर प्रदेश का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है और भविष्य में हमें और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय खेल में अब तक 6 स्वर्ण, 5 रजत व 6 कांस्य पदक सहित कुल 17 पदक के साथ तालिका में 11वें स्थान पर पहुंच गया है।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
