38वें राष्ट्रीय खेल : यूपी की एथलीट मुनीता एवं जूडोका अभिषेक ने जीते कांस्य पदक
लखनऊ। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल में उत्तर प्रदेश के लिए एथलीट मुनीता प्रजापति व जूडोका अभिषेक चौधरी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने जानकारी…

लखनऊ। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल में उत्तर प्रदेश के लिए एथलीट मुनीता प्रजापति व जूडोका अभिषेक चौधरी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने जानकारी दी कि अब तक यूपी के खिलाड़ी कुल 41 पदक जीत चुके हैं, जिसमें 12 स्वर्ण, 12 रजत और 17 कांस्य शामिल हैं।

मंगलवार को देहरादून में हुई एथलेटिक्स की प्रतियोगिताओं में 10 किमी महिला पैदल चाल में मुनीता प्रजापति ने 46:23 के समय के साथ कांस्य पदक जीता। हरियाणा की रवीना ने 45:52 के समय के साथ स्वर्ण, जबकि उत्तराखंड की शालिनी ने 46:12 के समय के साथ रजत पदक हासिल किया। वहीं देहरादून में हुई जूडो की प्रतियोगिताओं में अभिषेक चौधरी ने 81 किग्रा से कम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।
इससे पहले, सोमवार को पुरुष पोल वॉल्ट स्पर्धा में उत्तर प्रदेश के कुलदीप कुमार ने 5.00 मीटर की ऊंचाई पार कर कांस्य पदक जीता। इस स्पर्धा में मध्य प्रदेश के देव कुमार मीना ने 5.32 मीटर की ऊंचाई के साथ स्वर्ण पदक, जबकि तमिलनाडु के रीगन जी ने रजत पदक अपने नाम किया।
सोमवार रात देहरादून में आयोजित जिम्नास्टिक्स की प्रतियोगिताओं में ऑल अराउंड चैंपियनशिप के तहत यूपी के आदित्य सिंह राणा ने 69.066 अंक अर्जित कर कांस्य पदक जीता। इस स्पर्धा में सर्विसेज के तपन मोहंती ने 71.867 अंकों के साथ स्वर्ण पदक, जबकि हरियाणा के योगेश्वर ने 71.266 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
