द इंडियन व्यू

38वें राष्ट्रीय खेल : यूपी की पुरुष कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण पदक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पुरुष कबड्डी टीम ने उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल में फुर्ती, रणनीति और शानदार टीमवर्क के सहारे बेहतरीन धमाल मचाते हुए स्वर्णिम सफलता हासिल की। इन खेलों में रविवार को उत्तर प्रदेश के लिए…

Ragwendra P Singh
February 2, 2025
2 min read
38वें राष्ट्रीय खेल : यूपी की पुरुष कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण पदक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पुरुष कबड्डी टीम ने उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल में फुर्ती, रणनीति और शानदार टीमवर्क के सहारे बेहतरीन धमाल मचाते हुए स्वर्णिम सफलता हासिल की। इन खेलों में रविवार को उत्तर प्रदेश के लिए दूसरा स्वर्ण योगासन में आर्टिस्टिक पुरुष एकल में प्रवीण कुमार पाठक ने जीता।

स्वर्ण विजेता यूपी पुरुष कबड्डी टीम

आज यूपी के लिए योगासन के आर्टिस्टिक महिला पेयर में आर्यांशी स्वामी व सिमरन की जोड़ी ने रजत पदक जीता। वहीं महिला टीम इवेंट में उत्तर प्रदेश की स्क्वाश टीम को कांस्य पदक मिला। उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने रविवार को 2 स्वर्ण, 2 रजत व 1 कांस्य पदक जीते। इसी के साथ उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय खेल में अब तक 6 स्वर्ण, 4 रजत व 5 कांस्य पदक सहित कुल 15 पदक के साथ तालिका में नौवें स्थान पर पहुंच गया है।

योगासन में प्रवीण कुमार पाठक ने जीता स्वर्ण, आर्यांशी व सिमरन की जोड़ी को रजत

UP yoga medalists with coaches Acharyashree Yash Parashar & Malvika Bajpai

हरिद्वार में आयोजित कबड्डी के मुकाबलो में पुरुष कबड्डी के फाइनल में उत्तर प्रदेश ने चंडीगढ़ को रोमांचक मैच में 57-43 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

इसी के साथ यूपी ने चंडीगढ़ से पूल मैच में मिली हार का बदला ले लिया। इससे पहले सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश ने सर्विसेज’ की बेहद मजबूत टीम को 43-42 से हराकर फाइनल में जगह बनायी थी। उत्तर प्रदेश की पुरुष कबड्डी टीम ने राष्ट्रीय खेल में दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले यूपी ने 36वें राष्ट्रीय खेल-2022 में स्वर्ण पदक जीता था।

अल्मोड़ा में आयोजित योगासन की स्पर्धा में आर्टिस्टिक पुरुष एकल में उत्तर प्रदेश के प्रवीण कुमार पाठक ने 118.91 अंक के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। इस वर्ग में महाराष्ट्र के रूपेश मोगशाली संगे (117.88 अंक) को रजत व छत्तीसगढ़ के प्रकाश कुमार (117.25 अंक) को कांस्य पदक मिला।

योगासन के आर्टिस्टिक महिला पेयर में यूपी की आर्यांशी स्वामी व सिमरन ने कांटे के मुकाबले में 102.57 अंक हासिल करते हुए रजत पदक जीता। इस स्पर्धा का स्वर्ण हरियाणा की कुसुम व गुंजन (102.93 अंक) एवं कांस्य राजस्थान की तमन्ना व पायल (100.06) अंक ने जीता। देहरादून में स्क्वाश की स्पर्धाओं में महिला टीम इवेंट में उत्तर प्रदेश की स्क्वाश टीम को कांस्य पदक मिला। उत्तर प्रदेश को सेमीफाइनल में महाराष्ट्र ने शिकस्त देकर खिताबी होड़ में जगह बनाई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।