द इंडियन व्यू

38वें राष्ट्रीय खेल : वुशु में रोमांचक मुकाबलों के बाद ये बने चैंपियन

कंचन जंगाहॉल, एमपीएससी में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल के तीसरे दिन वुशु प्रतियोगिता में देशभर के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतिष्ठित आयोजन में भाजपा के संगठन महामंत्री अजय कुमार और देहरादून के मेयर…

Ragwendra P Singh
January 31, 2025
2 min read
38वें राष्ट्रीय खेल : वुशु में रोमांचक मुकाबलों के बाद ये बने चैंपियन

कंचन जंगाहॉल, एमपीएससी में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल के तीसरे दिन वुशु प्रतियोगिता में देशभर के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया।

इस प्रतिष्ठित आयोजन में भाजपा के संगठन महामंत्री अजय कुमार और देहरादून के मेयर सौरवथपलियाल विशेषअ तिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिससे प्रतियोगिता की गरिमा और बढ़ गई। महिला जियानशू प्रतियोगिता में अरुणाचल प्रदेश की मर्सीन्गाइमोंग ने स्वर्ण पदक जीता, दिल्ली की भूमि ने रजत पदक हासिल किया, और उत्तराखंड की अंकिता को  कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

पुरुष जियानशू प्रतियोगिता में सर्विसेज टीम  के अंजुलनाम देव ने स्वर्ण पदक जीता, उत्तराखंड के हर्षित शर्मा ने रजत पदक जीता, और छत्तीसगढ़ केडी.पार्थ ने कांस्य पदक हासिल किया। महिला ताईजीजियान प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की प्रज्ञायादव ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, मणिपुर की खाइदम बिद्याश्वरीचानू ने रजत पदक हासिल किया, और उत्तर प्रदेश की साक्षी जौहरी ने कांस्य पदक जीता।

पुरुष ताईजीजियान प्रतियोगिता में मणिपुर के कंगजममोनिशसिंह ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, दिल्ली के अभिषेक ने रजत पदक जीता, और मणिपुर के ही वाहेंगमभुमेश्वरमीतेई ने कांस्य पदक प्राप्त किया। महिला गुनशूप्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की वंशिका नाम देव ने स्वर्ण पदक जीता, असम की पद्मिनी नजरि** ने रजत पदक जीता, और ओडिशा की रिया ठाकुर ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

पुरुष गुनशू प्रतियोगिता में सर्विसेज टीम के शशित मांग ने स्वर्ण पदक हासिल किया, मणिपुर के निंगथौ जममालेमंगानबासिंह ने रजत पदक जीता, और पंजाब के महादेव पांडे ने कांस्य पदक जीता। तीसरे दिन के मुकाबले रोमांचक रहे, जहां खिलाड़ियों ने अपनी श्रेष्ठता साबित करने के लिए जबरदस्त ऊर्जा और समर्पण का प्रदर्शन किया।आगामी मुकाबलों  में और अधिक उत्साह और प्रतिस्पर्धा देखने की  उम्मीद है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।