द इंडियन व्यू

38वें राष्ट्रीय खेल : महिला हैमर थ्रो में उत्तर प्रदेश की क्लीन स्वीप

लखनऊ। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश की महिला एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया, विशेष रूप से महिला हैमर थ्रो स्पर्धा में क्लीन स्वीप करते हुए सभी तीनों पदक अपने नाम किए। देहरादून में सोमवार…

Ragwendra P Singh
February 10, 2025
2 min read
38वें राष्ट्रीय खेल : महिला हैमर थ्रो में उत्तर प्रदेश की क्लीन स्वीप

लखनऊ। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश की महिला एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया, विशेष रूप से महिला हैमर थ्रो स्पर्धा में क्लीन स्वीप करते हुए सभी तीनों पदक अपने नाम किए। देहरादून में सोमवार को हुई एथलेटिक्स की प्रतियोगिताओं में उत्तर प्रदेश ने सोमवार को एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य जीते।

पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनंदेश्वर पाण्डेय ने बताया कि अब तक उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी 11 स्वर्ण, 12 रजत और 11 कांस्य सहित कुल 34 पदक जीत चुके हैं। वर्तमान में यूपी पदक तालिका में 11वें स्थान पर है।

महिला हैमर थ्रो स्पर्धा में अनुष्का यादव ने 62.89 मीटर का थ्रो कर स्वर्ण पदक जीतने के साथ नया नेशनल गेम रिकार्ड भी बनाया। उन्होंने 37वें नेशनल गेम्स-2023 में बनाए यूपी की ही तान्या चौधरी (62.47 मी.) के रिकार्ड को तोड़ा। वहीं, तान्या चौधरी ने 59.74 मीटर थ्रो के साथ रजत पदक जीता, जबकि नंदिनी ने 58.89 मीटर थ्रो कर कांस्य पदक हासिल किया। इस स्पर्धा में उत्तर प्रदेश की एथलीटों का दबदबा ऐसा रहा कि अन्य खिलाड़ी उनके करीब भी नहीं पहुंच सकीं।

इसके अलावा, महिला 3000 मीटर स्टीपल चेज़ में रेबी पाल ने 10:37.15 के समय के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक उत्तराखंड (9:53.63) की अंकिता ने जीता, जबकि मध्य प्रदेश की मंजू यादव (10:15.70) को रजत पदक मिला। एथलेटिक्स स्पर्धाओं के दौरान उत्तर प्रदेश टीम के चीफ डी मिशन एके त्रिपाठी, कंटिजेंट असिस्टेंट एसके तिवारी और उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स टीम के कोच बीआर वरुण भी मौजूद रहे।

दूसरी ओर हरिद्वार में चल रही हॉकी की प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की पुरुष हॉकी टीम ने तमिलनाडु को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। उत्तर प्रदेश की अब सेमीफाइनल में 12 फरवरी को पंजाब से टक्कर होगी। इससे पहले उत्तर प्रदेश ने उत्तराखंड को 9-1 से, हरियाणा को 2-1 से हराकर और महाराष्ट्र से 0-0 के स्कोर से ड्रा खेल पूल में शीर्ष स्थान हासिल किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।