द इंडियन व्यू

38वें राष्ट्रीय खेल : पूर्णिमा पाण्डेय ने वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक

लखनऊ। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल में उत्तर प्रदेश को सोमवार को एक रजत पदक मिला। देहरादून में हुई वेटलिफ्टिंग की स्पर्धाओं में उत्तर प्रदेश की पूर्णिमा पाण्डेय ने यह सफलता हासिल की। इसी के साथ उत्तर प्रदेश…

Ragwendra P Singh
February 3, 2025
2 min read
38वें राष्ट्रीय खेल : पूर्णिमा पाण्डेय ने वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक

लखनऊ। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल में उत्तर प्रदेश को सोमवार को एक रजत पदक मिला। देहरादून में हुई वेटलिफ्टिंग की स्पर्धाओं में उत्तर प्रदेश की पूर्णिमा पाण्डेय ने यह सफलता हासिल की। इसी के साथ उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय खेल में अब तक 6 स्वर्ण, 5 रजत व 5 कांस्य पदक सहित कुल 16 पदक के साथ तालिका में 10वें स्थान पर पहुंच गया है।

आज भारोत्तोलन के महिला 87 किग्रा+ भार वर्ग मे उत्तर प्रदेश की पूर्णिमा पाण्डेय ने कुल 216 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक जीता। पूर्णिमा ने इससे पहले गोवा में हुए 36वें राष्ट्रीय खेल में स्वर्ण पदक जीता था।

इस स्पर्धा का स्वर्ण पंजाब की महक शर्मा ने कुल 247 किग्रा वजन उठाकर जीता जो जो उनके पिछले रिकॉर्ड 244 किलोग्राम से 3 किलोग्राम अधिक था। वहीं कांस्य पदक आंध्र प्रदेश की सत्य ज्योति ने 201 किग्रा का वजन उठाकर अपने नाम किया।

इसी के साथ तीरंदाजी में भी उत्तर प्रदेश ने दो पदक पक्के किए। तीरंदाजी के पुरुष रिकर्व टीम इवेंट में उत्तर प्रदेश के रोहित, नीरज चौहान, अमन सिंह यादव व मृणाल चौहान की टीम ने फाइनल राउंड में पहुंच कर पदक तय किया। इसी के साथ भारतीय स्टाइल तीरंदाजी में उत्तर प्रदेश के शुभम, जयदीप कुशवाहा, मनीष व अभिषेक की टीम भी फाइनल राउंड में पहुंच गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।