38वें राष्ट्रीय खेल: तलवारबाजी में जेटली चिंगाखाम और मीना नाओरेम ने लहराया परचम
उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल में तलवारबाजी प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों में सर्विसेज के जेटली चिंगाखाम और मणिपुर की मीना नाओरेम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। पुरुषों की एपे स्पर्धा पुरुषों की एपे स्पर्धा के…

उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल में तलवारबाजी प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों में सर्विसेज के जेटली चिंगाखाम और मणिपुर की मीना नाओरेम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

पुरुषों की एपे स्पर्धा
पुरुषों की एपे स्पर्धा के फाइनल में जेटली चिंगाखाम (सर्विसेज) ने कड़े मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के वहीद सुुफयान को 11-10 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। सेमीफाइनल में जेटली चिंगाखाम ने अपने ही राज्य के पंकज कुमार को 15-11 से हराया था, जबकि वहीद सुुफयान ने सर्विसेज के रॉबर्ट श्रीमयम को 15-12 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
इस स्पर्धा में जेटली चिंगाखाम ने स्वर्ण, वहीद सुुफयान ने रजत और पंकज कुमार तथा रॉबर्ट श्रीमयम ने कांस्य पदक जीते।
महिला फॉयल स्पर्धा
महिला फॉयल स्पर्धा के फाइनल में मणिपुर की मीना नाओरेम ने तमिलनाडु की अशिथा जॉइस को 15-13 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
सेमीफाइनल में अशिथा जॉइस ने मणिपुर की सोनिया वैखम को 15-12 से हराया था, जबकि मीना नाओरेम ने हरियाणा की कनुप्रिया को 15-11 से मात दी थी। इस स्पर्धा में मीना नाओरेम को स्वर्ण, अशिथा जॉइस को रजत और सोनिया वैखम तथा कनुप्रिया को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
