द इंडियन व्यू

38वें राष्ट्रीय खेल : बीच वॉलीबॉल की फाइनल लाइनअप तय

आज 38वें राष्ट्रीय खेल के बीच वॉलीबॉल के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। महिला और पुरुष दोनों वर्गों में अद्वितीय प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, और अब सबकी नजरें कल होने वाले फाइनल पर हैं। महिला वर्ग के…

Ragwendra P Singh
February 5, 2025
2 min read
38वें राष्ट्रीय खेल : बीच वॉलीबॉल की फाइनल लाइनअप तय

आज 38वें राष्ट्रीय खेल के बीच वॉलीबॉल के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। महिला और पुरुष दोनों वर्गों में अद्वितीय प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, और अब सबकी नजरें कल होने वाले फाइनल पर हैं।

महिला वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पुडुचेरी 1 ने ओडिशा को 42-29 से हराया, जबकि तमिलनाडु 1 ने तमिलनाडु 2 को 42-34 से मात दी। पुडुचेरी 2 ने केरल 1 को 42-26 से हराया, और तेलंगाना 1 ने आंध्र प्रदेश को 45-35 से हराया।

सेमीफाइनल में, पुडुचेरी 1 को तमिलनाडु 1 के हाथों 31-42 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि पुडुचेरी 2 ने तेलंगाना 1 को 42-31से हराया।

पुरुष वर्ग के क्वार्टर फाइनल में केरल ने गोवा 1 को 31-42 से हराया, तमिलनाडु 2 ने आंध्रप्रदेश 1 को 42-33 से मात दी, गोवा 2 को आंध्रप्रदेश 2 ने 49-54 से हराया और तमिलनाडु 1 ने तेलंगाना 1 को 45-55 से हराया।

सेमीफाइनल में, गोवा 1 को तमिलनाडु 2 के हाथों 36-42 से हार मिली, जबकि आंध्र प्रदेश 2 ने तेलंगाना 1 को 54-42 से हराया।

कल के फाइनल मुकाबले में महिला वर्ग में तमिलनाडु 1 और पुडुचेरी 2 के बीच स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला होगा, जबकि पुडुचेरी 1 और तेलंगाना 1के बीच कांस्य पदक के लिए मुकाबला होगा। पुरुष वर्ग में तमिलनाडु 2 और आंध्र प्रदेश 2 के बीच स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला होगा, जबकि गोवा 1 और तेलंगाना 1 के बीच कांस्य पदक के लिए मुकाबला होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।