38वें राष्ट्रीय खेल : उत्तर प्रदेश के तीरंदाजों ने मारी बाजी, स्वर्ण और रजत पर निशाना
लखनऊ। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। शुक्रवार को पुरुष इंडियन राउंड तीरंदाजी में यूपी के खिलाड़ियों ने स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किए। तीरंदाजी के टीम…

लखनऊ। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। शुक्रवार को पुरुष इंडियन राउंड तीरंदाजी में यूपी के खिलाड़ियों ने स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किए। तीरंदाजी के टीम इवेंट में भी उत्तर प्रदेश ने रजत पदक जीता।

उत्तर प्रदेश ने जीते 1 स्वर्ण, 3 रजत व 1 कांस्य पदक
उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने जानकारी दी कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश ने 1 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक जीते। अब तक उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय खेलों में 7 स्वर्ण, 10 रजत और 7 कांस्य सहित कुल 24 पदक जीतकर पदक तालिका में 12वें स्थान पर पहुंच गया है।

देहरादून में आयोजित पुरुष इंडियन स्टाइल व्यक्तिगत तीरंदाजी स्पर्धा में उत्तर प्रदेश के मनीष ने स्वर्ण पदक जीता, उन्होंने फाइनल में उत्तर प्रदेश के ही शुभम को हराया, जिन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इस स्पर्धा में मणिपुर के चिंगाखम नेल्सन सिंह ने कांस्य पदक जीता। इसके बाद पुरुष इंडियन राउंड तीरंदाजी टीम इवेंट में उत्तर प्रदेश के शुभम, मनीष, जयदीप कुशवाहा और अभिषेक की टीम दूसरे स्थान पर रही। इस स्पर्धा में हरियाणा ने स्वर्ण जबकि महाराष्ट्र ने कांस्य पदक जीता।

पिथौरागढ़ में आयोजित बॉक्सिंग स्पर्धा में उत्तर प्रदेश की सोनिया ने महिला बैंटम वेट (54 किग्रा) वर्ग में रजत पदक हासिल किया। फाइनल मुकाबले में उन्हें मध्य प्रदेश की दिव्या पंवार ने 4-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीतने से रोक दिया। वहीं ताइक्वांडो के क्योरगी इवेंट में पुरुष अंडर 68 किग्रा भार वर्ग में उत्तर प्रदेश के विनीत कुमार को कांस्य पदक मिला।

सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
