38वें राष्ट्रीय खेल : शाहनवाज खान, वैष्णवी और ऋषिता राय ने दिलाए उत्तर प्रदेश को स्वर्ण
लखनऊ। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश को एथलेटिक्स में पहला स्वर्ण पदक शाहनवाज खान ने दिलाया। इससे पहले, शुक्रवार रात हुई प्रतियोगिताओं में ताइक्वांडो में वैष्णवी और ऋषिता राय ने शानदार…

लखनऊ। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश को एथलेटिक्स में पहला स्वर्ण पदक शाहनवाज खान ने दिलाया। इससे पहले, शुक्रवार रात हुई प्रतियोगिताओं में ताइक्वांडो में वैष्णवी और ऋषिता राय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने बताया कि शनिवार को उत्तर प्रदेश ने कुल 3 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक जीते। अब तक उत्तर प्रदेश ने राष्ट्रीय खेलों में 10 स्वर्ण, 10 रजत और 8 कांस्य सहित कुल 28 पदक अपने नाम किए हैं।
देहरादून में हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लांग जंप स्पर्धा में शाहनवाज खान ने 7.70 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता। इस स्पर्धा में तमिलनाडु के श्रीराम वी. (7.59 मी.) ने रजत और केरल के अनुराग सीवी (7.56 मी.) ने कांस्य पदक हासिल किया।

वहीं, हल्द्वानी में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शुक्रवार देर रात महिला अंडर-49 किग्रा क्योरगी फाइनल में उत्तर प्रदेश की वैष्णवी ने महाराष्ट्र की नयन अविनाश बर्गजे को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसी तरह, महिला अंडर-62 किग्रा वर्ग में ऋषिता राय ने उत्तराखंड की भूमिका जन्तवाल को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। शनिवार को महिला अंडर-67 किग्रा में उत्तर प्रदेश की मधु सिंह ने कांस्य पदक जीता। ताइक्वांडो में खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव राजकुमार और कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने हर्ष व्यक्त किया।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
