38वें राष्ट्रीय खेल: यूपी को पहला पदक, पुरुष बीच हैंडबॉल टीम ने जीता कांस्य
लखनऊ। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश की पुरुष बीच हैंडबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। इस उपलब्धि के साथ यूपी ने इन खेलों में अपना पहला पदक हासिल किया। शिवपुरी ऋषिकेश में…

लखनऊ। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश की पुरुष बीच हैंडबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। इस उपलब्धि के साथ यूपी ने इन खेलों में अपना पहला पदक हासिल किया। शिवपुरी ऋषिकेश में 27 से 31 जनवरी तक आयोजित बीच हैंडबॉल की स्पर्धा में कांस्य पदक के मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने राजस्थान को हराया।

उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने बताया कि यूपी की टीम ने रोमांचक मुकाबले में पेनाल्टी शूटआउट में 18-22, 25-16 (5-1) से जीत दर्ज की।
मैच में पहले सेट में राजस्थान ने तेज़ शुरुआत की, लेकिन यूपी के खिलाड़ियों ने कड़ा मुकाबला किया। हालांकि यह सेट राजस्थान ने 22-18 से जीत लिया। दूसरे सेट में मोहित यादव और शुभम सिंह ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया, जिससे यूपी ने 25-16 की जीत से मुकाबले को बराबरी पर ला दिया।
फिर पेनाल्टी शूटआउट में यूपी ने 5 गोल दागे, जबकि राजस्थान की टीम केवल 1 गोल ही कर सकी। वहीं गोलकीपर सौरभ ने कई बेहतरीन बचाव किए, जिससे यूपी की जीत सुनिश्चित हुई। डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने यूपी बीच हैंडबॉल टीम को पदक जीतने पर बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी अन्य स्पर्धाओं में भी पदक के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश करेंगे।
उत्तर प्रदेश पुरुष बीच हैंडबॉल टीम
मोहित यादव (लखनऊ), अंकित चौधरी, रोहन, शुभम सिंह (लखनऊ), हसीन खान (बस्ती), मनिंदर सिंह (बिजनौर), संचित (आजमगढ़), सौरभ (गोरखपुर), गुरदीप खत्री (कानपुर), उदित पाठक (इटावा)। कोच: आदित्यनाथ (एसएसबी), मैनेजर: डॉ. सुमंत पाण्डेय (लखनऊ), हेड ऑफ डेलीगेशन: अमित पाण्डेय (वाराणसी)।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
