द इंडियन व्यू

38वें राष्ट्रीय खेल : यूपी के सचिन यादव ने जैवलिन थ्रो में नए राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण

लखनऊ। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जैवलिन थ्रो में सचिन यादव ने 84.39 मीटर की थ्रो के साथ नया राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसके…

Ragwendra P Singh
February 12, 2025
2 min read
38वें राष्ट्रीय खेल : यूपी के सचिन यादव ने जैवलिन थ्रो में नए राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण

लखनऊ। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जैवलिन थ्रो में सचिन यादव ने 84.39 मीटर की थ्रो के साथ नया राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता।

इसके अलावा, जैवलिन थ्रो में ही रोहित यादव ने रजत, महिला शॉटपुट में विधि ने रजत, बीच कबड्डी में यूपी की महिला टीम ने रजत और पुरुष टीम ने कांस्य पदक जीता। महिला कुश्ती में भी यूपी को रजत पदक हासिल हुआ।

उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने जानकारी दी कि अब तक यूपी के खिलाड़ी कुल 49 पदक जीत चुके हैं, जिसमें 13 स्वर्ण, 17 रजत और 19 कांस्य पदक शामिल हैं।

देहरादून में हुई एथलेटिक्स स्पर्धाओं में उत्तर प्रदेश के सचिन यादव ने जैवलिन थ्रो में 84.39 मीटर की दूरी तय कर स्वर्ण पदक जीता और नया राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड हरियाणा के राजेंद्र सिंह (82.23 मीटर) के नाम था। उत्तर प्रदेश के रोहित यादव ने 80.47 मीटर की थ्रो कर रजत पदक जीता, जबकि उत्तराखंड के विकास शर्मा (79.33 मीटर) को कांस्य पदक मिला।

महिला शॉटपुट में यूपी की विधि को रजत

महिला शॉटपुट स्पर्धा में यूपी की विधि ने 15.46 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता। पंजाब की जैस्मीन कौर (15.97 मीटर) ने स्वर्ण और दिल्ली की सृष्टि विग (15.46 मीटर) ने कांस्य पदक हासिल किया।

बीच कबड्डी और महिला कुश्ती में भी यूपी को सफलता

बीच कबड्डी में उत्तर प्रदेश की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन फाइनल में हरियाणा से 34-33 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। पुरुष टीम को कांस्य पदक मिला, जहां सेमीफाइनल में उन्हें राजस्थान ने 44-42 से हराया। महिला कुश्ती के 50 किग्रा वर्ग में यूपी की चंचल ने रजत पदक जीता। उन्हें फाइनल में मध्य प्रदेश की शिवानी ने 8-1 से हराया।

उत्तर प्रदेश पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल में इंट्री से किया पदक पक्का

उत्तर प्रदेश की पुरुष हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में पंजाब को 5-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस जीत में इंटरनेशनल स्टार शारदानंद ने पेनाल्टी कॉर्नर से दो गोल दागे, जबकि केतन कुशवाहा, अमीर अली और अजीत यादव ने एक-एक गोल किया। अब फाइनल में यूपी का मुकाबला 13 फरवरी को कर्नाटक से होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।