द इंडियन व्यू

38वें राष्ट्रीय खेल में एथलेटिक्स का अंतिम दिन: नए रिकॉर्ड और जबरदस्त प्रदर्शन

उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेल में एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का समापन हुआ, जहां खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई नए रिकॉर्ड बनाए। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न स्पर्धाओं में कड़े मुकाबले देखने को…

Ragwendra P Singh
February 12, 2025
3 min read
38वें राष्ट्रीय खेल में एथलेटिक्स का अंतिम दिन: नए रिकॉर्ड और जबरदस्त प्रदर्शन

उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेल में एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का समापन हुआ, जहां खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई नए रिकॉर्ड बनाए। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न स्पर्धाओं में कड़े मुकाबले देखने को मिले।

रुचित मोरी और वित्त्याराम राज ने 400 मीटर हर्डल्स में मारी बाज़ी

गुजरात के रुचित मोरी नेपुरुषों की 400 मीटर हर्डल्स दौड़ में 50.97 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। पंजाब के हरदीप (51.02 सेकंड) और महाराष्ट्र के रोहन कांबले (51.77 सेकंड) ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीते।

वहीं, महिलाओं की 400 मीटर हर्डल्स में तमिलनाडु की वित्त्याराम राज ने 58.11 सेकंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। उनके राज्य की ही श्रीवर्धिनी एस.के. (59.86 सेकंड) ने रजत और महाराष्ट्र की नेहा धाबले (1:00.52) ने कांस्य पदक जीता।

शॉटपुट में पंजाब की जैस्मीन कौर का दबदबा

महिला शॉटपुट में पंजाब की जैस्मीन कौर ने 15.97 मीटर के शानदार थ्रो के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।उत्तर प्रदेश की विधि (15.46 मीटर) को रजत और दिल्ली की सृष्टि विग (15.46 मीटर) को कांस्य पदक मिला।

5000 मीटर दौड़ में उत्तराखंड और हिमाचल का जलवा

महिला 5000 मीटर दौड़ में उत्तराखंड की अंकिता ने 15:56.03 मिनट में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव (15:59.12 मिनट) ने रजत और महाराष्ट्र की ही पूनम सोनु ने (16:53.52 मिनट) ने कांस्य पदक जीता।

पुरुष 5000 मीटर में हिमाचल प्रदेश के सावन बरवाल ने 13:45.93 मिनट में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक जीता और साथ ही राष्ट्रीय खेल का रिकॉर्ड भी तोड़ा। इससे पहले यह रिकॉर्ड 13:50.05 मिनट का था, जिसे सर्विसेज के जी. लक्ष्मणन ने बनाया था। हरियाणा के गगन सिंह (14:00.04 मिनट) को रजत और मध्य प्रदेश के सुनील दावर (14:01.33 मिनट) को कांस्य पदक मिला।

भाला फेंक में सचिन यादव का राष्ट्रीय खेल में नया कीर्तिमान

उत्तर प्रदेश के सचिन यादव ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में 84.39 मीटर की थ्रो के साथन सिर्फ स्वर्ण पदक जीता, बल्कि राष्ट्रीय खेल का नया रिकॉर्ड भी बना दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड हरियाणा के राजेंद्र सिंह के नाम था, जिन्होंने 82.23 मीटर की दूरी तय की थी। उत्तर प्रदेश के रोहित यादव (80.47 मीटर) और उत्तराखंड के विकास शर्मा (79.33 मीटर) ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए।

4x400 मीटर मिक्स्ड रिले में केरल की टीम बनी विजेता

4x400 मीटर मिक्स्ड रिले में केरल की टीम (मनूटी.एस., स्नेहाके., बेजॉयजे., अंसाबाबू) ने 3:25.35 मिनट के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। महाराष्ट्र (श्यामरावदौंडकर, मानसीभरेकर, निखिलधाके, ऐश्वर्यामिश्रा) ने 3:25.66 मिनट में दौड़ पूरी कर रजत पदक हासिल किया, जबकि पंजाब (लवप्रीतसिंह, ट्विंकलचौधरी, जगमीतसिंह, किरनपालकौर) ने 3:26.35 मिनट के साथ कांस्य पदक जीता।

महिला हाई जंप में पूनम ने बनाया नया रिकॉर्ड

हरियाणा की पूनम ने महिला हाई जंप में 1.84 मीटर की ऊंचाई के साथ स्वर्ण पदक जीता और 2022 में पश्चिम बंगाल की स्वप्नाबर्मन द्वारा बनाए गए 1.83 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। तमिलनाडु की गोबिका के. (1.79 मीटर) और कर्नाटक की अभिनया एस. शेट्टी (1.77 मीटर) ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक हासिल किए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।