द इंडियन व्यू

38वें राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड के उत्कृष्ट द्विवेदी ने लॉन बॉल में जीता स्वर्ण

38वें राष्ट्रीय खेल के लॉन बॉल इवेंट में उत्तराखंड के खिलाड़ी उत्कृष्ट द्विवेदी ने अंडर-25 पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने तीन बार के राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता असम के बिट्टू दास को हराकर यह…

Ragwendra P Singh
February 5, 2025
2 min read
38वें राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड के उत्कृष्ट द्विवेदी ने लॉन बॉल में जीता स्वर्ण

38वें राष्ट्रीय खेल के लॉन बॉल इवेंट में उत्तराखंड के खिलाड़ी उत्कृष्ट द्विवेदी ने अंडर-25 पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने तीन बार के राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता असम के बिट्टू दास को हराकर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की।

उत्कृष्ट की यह जीत उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि राज्य ने पहली बार राष्ट्रीय खेल में लॉन बॉल स्पर्धा में भाग लिया था और पहली ही बार में पदक जीतकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

जीत के बाद उत्कृष्ट ने कहा, "मैच काफी टक्कर का था और आखिरकार मैं तीन बार के गोल्ड मेडलिस्ट से जितना मेरे लिए बहुत खुशी का पल है।" उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच, सचिव-जनरल और फेडरेशन अध्यक्ष को दिया।

साथ ही उन्होंने उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या का विशेष धन्यवाद किया, जिन्होंने 38वें राष्ट्रीय खेल से पहले खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित कराया, जिससे उन्हें अपनी क्षमता को और निखारने का मौका मिला।

उत्तराखंड के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि राज्य ने पहली बार लॉन बॉल स्पर्धा में भाग लिया और सीधे स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस जीत से राज्य में लॉन बॉल खेल को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा और आने वाले वर्षों में उत्तराखंड के खिलाड़ी इस खेल में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित होंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।