द इंडियन व्यू

38वें राष्ट्रीय खेल : तेजस्विनी सिंह होगी उत्तर प्रदेश महिला हैंडबॉल टीम की कप्तान

लखनऊ। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल में प्रतिभाग के लिए उत्तर प्रदेश की महिला हैंडबॉल टीम का कप्तान एसएसबी की तेजस्विनी सिंह को बनाया गया है। उपकप्तान रेलवे की मोना होंगी। उत्तर प्रदेश की चयनित टीम की घोषणा…

Ragwendra P Singh
February 3, 2025
1 min read
38वें राष्ट्रीय खेल : तेजस्विनी सिंह होगी उत्तर प्रदेश महिला हैंडबॉल टीम की कप्तान

लखनऊ। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल में प्रतिभाग के लिए उत्तर प्रदेश की महिला हैंडबॉल टीम का कप्तान एसएसबी की तेजस्विनी सिंह को बनाया गया है। उपकप्तान रेलवे की मोना होंगी।

उत्तर प्रदेश की चयनित टीम की घोषणा केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित प्रशिक्षण शिविर की समाप्ति के बाद उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने करते हुए टीम में शामिल खिलाड़ियों को किट प्रदान कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

राष्ट्रीय खेल के अंतर्गत हैंडबॉल की स्पर्धाएं रूद्रपुर में 7 से 11 फरवरी 2025 तक होगी। चयनित उत्तर प्रदेश टीम 5 फरवरी को उत्तराखंड के लिए रवाना होगी। इस अवसर पर लखनऊ जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव डा.सुमंत पाण्डेय भी मौजूद थे।

उत्तर प्रदेश महिला हैंडबॉल टीम

तेजस्विनी सिंह-कप्तान, शिवा सिंह, आराधना, सताक्षी (एसएसबी), मोना-उपकप्तान, मोनी चौधरी (रेलवे), सुमन, नैना (वाराणसी), मुस्कान, निक्की चौहान, ज्योति, युक्ता तिवारी (गोरखपुर), राजपति (अयोध्या), राधना (बस्ती), समृद्धि सिंह (इन्कम टैक्स), सपना कश्यप (कानपुर), मुख्य कोच : अरविंद यादव, कोच: अंकिता रत्न, मैनेजर : परमिंदर सिंह, हेड ऑफ डेलीगेशन : विनय कुमार सिंह।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।