38वें राष्ट्रीय खेल: तीरंदाजी में उत्तर प्रदेश और हरियाणा की धमक
38वें राष्ट्रीय खेल में तीरंदाजी का समापन शानदार प्रदर्शनों के साथ हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश ने पुरुषों की व्यक्तिगत श्रेणी में अपना वर्चस्व साबित किया। उत्तर प्रदेश के मनीष ने स्वर्ण पदक और शुभम ने रजत पदक हासिल किया।…

38वें राष्ट्रीय खेल में तीरंदाजी का समापन शानदार प्रदर्शनों के साथ हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश ने पुरुषों की व्यक्तिगत श्रेणी में अपना वर्चस्व साबित किया। उत्तर प्रदेश के मनीष ने स्वर्ण पदक और शुभम ने रजत पदक हासिल किया। मणिपुर के चिंगाखम नेल्सन सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में मणिपुर की लाइफ्राकपमरोजिना देवी ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि छत्तीसगढ़ की चांदनी साहू ने रजत और असम की तुतुमोनी बोरो ने कांस्य पदक प्राप्त किया। मिक्स्ड टीम इवेंट में महाराष्ट्र के गौरव संजय रावचांद ने और भावना संतोष सत्यागिरी की जोड़ी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
झारखंड के मधोबिरुआ और मनीषा कुमारी ने रजत पदक जीता, जबकि असम के अरुणबारो और नम्रता ब्रह्मा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। पुरुषों की टीम स्पर्धा में हरियाणा ने दमदार प्रदर्शन किया। यशु, आशीष मलिक, राहुल और रविकी टीम ने स्वर्ण पदक जीता। उत्तर प्रदेश की टीम, जिसमें शुभम, मनीष, जयदीप कुशवाहा और अभिषेक शामिल थे, ने रजत पदक जीता।
महाराष्ट्र के गौरव संजय राव चांद ने, रोशन नारायण सोलंके, अनिकेत महेंद्रगावड़े और पवन सदानरावजाधव की टीम ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। महिला टीम इवेंट में भी हरियाणा का दबदबा रहा। निकिता, दिव्या, मोनिका और काजल की टीम ने स्वर्ण पदक जीता।
मणिपुर की टीम, जिसमें लाइफ्रा कपमरोजिना देवी, मोइरंगथेमबेबी देवी, मिलेनियाथोकचोम और हे कृजमरोशिनादेवी शामिल थीं, ने रजत पदक हासिल किया। छत्तीसगढ़ की टीम, जिसमें चांदनी साहू, सुलोचनाराज, सुशीलानेताम और हर्षिता साहू थीं, ने कांस्य पदक जीता। इस रोमांचक टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने बेहतरीन कौशल का प्रदर्शन किया और भारतीय तीरंदाजी के उज्जवल भविष्य की झलक पेश की।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
