38वें राष्ट्रीय खेल : उत्तर प्रदेश की पुरुष हॉकी टीम ने जीता रजत पदक
लखनऊ। 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश की पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और कांटे के मुकाबले में रजत पदक जीता। वहीं निशानेबाजी के महिला स्कीट में अरीबा खान ने रजत पदक जीता जबकि जिम्नास्टिक्स में आदित्य…

लखनऊ। 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश की पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और कांटे के मुकाबले में रजत पदक जीता। वहीं निशानेबाजी के महिला स्कीट में अरीबा खान ने रजत पदक जीता जबकि जिम्नास्टिक्स में आदित्य सिंह राणा ने रजत व सिद्धार्थ वर्मा ने दोहरे कांस्य पदक जीते।
जिम्नास्टिक्स में आदित्य सिंह राणा ने रजत व सिद्धार्थ वर्मा ने जीते दोहरे कांस्य
हरिद्वार में पुरुष हॉकी के फाइनल में उत्तर प्रदेश का मुकाबला कर्नाटक से हुआ जिसमें कर्नाटक ने संघर्ष के बाद 3-2 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के शीर्ष स्कोरर उत्तर प्रदेश के शारदानंद तिवारी रहे। इससे पूर्व उत्तर प्रदेश पुरुष हॉकी टीम ने 36वें नेशनल गेम्स में रजत व 37वें नेशनल गेम्स में कांस्य पदक जीता। आज फाइनल में उत्तर प्रदेश के फराज़ खान ने पहले ही मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर से गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, लेकिन जल्द ही कर्नाटक के शमंथ सीएस ने आठवें मिनट में बराबरी की।

कर्नाटक के भरत महालिंगप्पा कुर्तकोटी (18वां) और अभरण सुदेव बी (39वां) ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोल कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। उत्तर प्रदेश से शारदानंद तिवारी ने 45वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर से गोल किया, लेकिन यह उनकी टीम को जीत दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं था।
गुरुवार को जिम्नास्टिक्स में उत्तर प्रदेश ने एक रजत व दो कांस्य पदक जीते। इसमें पैरेलल बार्स में, उत्तर प्रदेश के आदित्य सिंह राणा ने 12.433 स्कोर के साथ रजत पदक जीता। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ वर्मा ने वॉल्टिंग टेबल में 12.50 के स्कोर के साथ और हॉरिजेंटल बार में 11.833 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीते। दूसरी ओर निशानेबाजी के महिला स्कीट फाइनल में उत्तर प्रदेश की अरीबा खान ने 45 अंक के साथ रजत पदक जीता।
उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेल में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने 13 स्वर्ण, 20 रजत व 23 कांस्य सहित 56 पदक जीत चुके हैं और तालिका में 13वें स्थान पर है।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
