38वें राष्ट्रीय खेल: उत्तर प्रदेश को वुशू में रजत, बीच हैंडबॉल में कांस्य पदक
लखनऊ। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश की पुरुष बीच हैंडबॉल टीम ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश के लिए पहला पदक हासिल किया। इसके बाद वुशू खिलाड़ी मोहित थापा ने ननदाओ स्पर्धा में रजत पदक जीतकर उत्तर…

लखनऊ। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश की पुरुष बीच हैंडबॉल टीम ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश के लिए पहला पदक हासिल किया। इसके बाद वुशू खिलाड़ी मोहित थापा ने ननदाओ स्पर्धा में रजत पदक जीतकर उत्तर प्रदेश को दूसरा पदक दिलाया।
यूपी को पहला पदक, पुरुष बीच हैंडबॉल टीम ने जीता कांस्य
उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने बताया कि देहरादून में हुई वुशू की स्पर्धा में पुरुष ननदाओ वर्ग में मेरठ के मोहित थापा ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 8.71 अंक प्राप्त कर रजत पदक जीता, जबकि मध्य प्रदेश के खिलाड़ी ने 8.74 अंक के साथ स्वर्ण और राजस्थान के खिलाड़ी ने 8.66 अंक के साथ कांस्य पदक जीता।
वुशू खिलाड़ी मोहित थापा ने ननदाओ स्पर्धा में जीता रजत पदक
इससे पहले, शिवपुरी ऋषिकेश में आयोजित बीच हैंडबॉल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश ने कांस्य पदक मुकाबले में राजस्थान को रोमांचक पेनाल्टी शूटआउट में 18-22, 25-16 (5-1) से हराया।

मैच के पहले सेट में राजस्थान ने तेज़ शुरुआत करते हुए 22-18 से जीत दर्ज की, लेकिन यूपी ने मोहित यादव और शुभम सिंह के शानदार खेल के दम पर दूसरे सेट में 25-16 की जीत से मुकाबला बराबरी पर ला दिया। निर्णायक पेनाल्टी शूटआउट में यूपी ने 5 गोल किए, जबकि राजस्थान की टीम केवल 1 गोल ही कर सकी। इस दौरान यूपी के गोलकीपर सौरभ ने शानदार बचाव किए और टीम की जीत सुनिश्चित की।
डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने वुशू में रजत पदक विजेता मोहित थापा और कांस्य पदक जीतने वाली यूपी बीच हैंडबॉल टीम को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी अन्य स्पर्धाओं में भी पदक जीतने की मजबूत दावेदारी पेश करेंगे।
उत्तर प्रदेश पुरुष बीच हैंडबॉल टीम: मोहित यादव (लखनऊ), अंकित चौधरी, रोहन, शुभम सिंह (लखनऊ), हसीन खान (बस्ती), मनिंदर सिंह (बिजनौर), संचित (आजमगढ़), सौरभ (गोरखपुर), गुरदीप खत्री (कानपुर), उदित पाठक (इटावा)। कोच: आदित्यनाथ (एसएसबी) मैनेजर: डॉ. सुमंत पाण्डेय (लखनऊ) हेड ऑफ डेलीगेशन: अमित पाण्डेय (वाराणसी)।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
