द इंडियन व्यू

38वें राष्ट्रीय खेल : उत्तर प्रदेश महिला हैंडबॉल टीम के कैंप के लिए संभावित चयनित

लखनऊ। उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल में प्रतिभाग के लिए उत्तर प्रदेश की महिला हैंडबॉल टीम ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश की महिला टीम के कैंप के लिए संभावितों का चयन शनिवार को केडी सिंह बाबू…

Ragwendra P Singh
January 19, 2025
2 min read
38वें राष्ट्रीय खेल : उत्तर प्रदेश महिला हैंडबॉल टीम के कैंप के लिए संभावित चयनित

लखनऊ। उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल में प्रतिभाग के लिए उत्तर प्रदेश की महिला हैंडबॉल टीम ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश की महिला टीम के कैंप के लिए संभावितों का चयन शनिवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय हाल में आयोजित ट्रायल के माध्यम से किया गया।

चयन के बाद 22 संभावितों का कैंप मुख्य कोच अरविंद कुमार यादव (एनई रेलवे) और सहायक कोच अंकिता रत्न (लखनऊ) व उपमा पाण्डेय (वाराणसी) की निगरानी में शुरू किया गया।

उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने बताया कि 3 फरवरी, 2025 तक आयोजित कैंप में प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश की 16 सदस्यीय टीम चुनी जाएगी। उन्होंने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेल में हैंडबॉल की स्पर्धाओं का आयोजन 7 से 11 फरवरी, 2025 तक उधम सिंह नगर (उत्तराखंड) में आयोजित होगा।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, आयोजन सचिव अमित कुमार पाण्डेय, संयुक्त सचिव परमिंदर सिंह व केडी सिंह बाबू स्टेडियम के हैंडबॉल कोच मो.तौहीद भी मौजूद थे।

यूपी टीम के कैंप के लिए चुने गए संभावितों के नाम इस प्रकार हैं:-

शिवा सिंह, निक्की चौहान, उषा प्रजापति, मोनी चौधरी, मोना, आराधना त्रिपाठ, रेशमा, तेजस्विनी सिंह, आरती यादव, युक्ता तिवारी, नैना, राजपति, सुमन, समृद्धि सिह, सुनीता राज, सपना कश्यप, मुस्कान, विधि राव, ऋतु पाल, चंदा पाण्डेय, खुशबू, प्रीति यादव, स्टैंडबाई : आकांक्षा सिंह, सताक्षी पाल, अनुराधा शर्मा, ज्योति चौहान।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।