द इंडियन व्यू

38वें राष्ट्रीय खेलों मे प्रदेश कलारीपयट्टू टीम ने 1 रजत और 5 कांस्य पदक जीते

उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश कलारीपयट्टू मार्शल आर्ट टीम नेडेमो खेल के तौर पर शामिल कलारीपयट्टू प्रतियोगिता के अंतिम दिन 1 रजत और 2 कांस्य पदक और प्राप्त किए, टीम ने कुल 1 रजत और 5 कांस्य…

Ragwendra P Singh
January 31, 2025
1 min read
38वें राष्ट्रीय खेलों मे प्रदेश कलारीपयट्टू टीम ने  1 रजत और 5 कांस्य पदक जीते

उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश कलारीपयट्टू मार्शल आर्ट टीम नेडेमो खेल के तौर पर शामिल कलारीपयट्टू प्रतियोगिता के अंतिम दिन 1 रजत और 2 कांस्य पदक और प्राप्त किए, टीम ने कुल 1 रजत और 5 कांस्य पदक जीते।

प्रदेश महासचिव प्रवीण गर्ग ने बताया कि हरिद्वार के पुलिस लाइन इंडोर स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता मे लखनऊ की समीक्षा सिंह और शिवांगी गौतम ने उर्मी शील्ड में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता जबकि केरल को गोल्ड और दिल्ली व मध्य प्रदेश को कांस्य मिला।

सनी ने अंडर 5.6 फिट हाइट कैटेगरी में 8.6 फिट ऊंची बाल को किक करते हुए अपना दूसरा कांस्य पदक प्राप्त किया। मानसी जायसवाल और ज्योति ने तलवार ढाल में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को पांचवा कांस्य पदक दिलाया। समापन अवसर पर उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।