द इंडियन व्यू

300 विकेट का आंकड़ा छूकर श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने इतिहास रचा

स्टार श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट टी20 में 300 विकेट का आंकड़ा छूकर इतिहास रचा। इस मुकाम को सबसे कम मैचों में हासिल कर उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। साभार : गूगल यह कारनामा…

Ragwendra P Singh
January 26, 2025
2 min read
300 विकेट का आंकड़ा छूकर श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने इतिहास रचा

स्टार श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट टी20 में 300 विकेट का आंकड़ा छूकर इतिहास रचा। इस मुकाम को सबसे कम मैचों में हासिल कर उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।

साभार : गूगल

यह कारनामा उन्होंने इंटरनेशनल लीग टी-20 के दौरान हासिल किया, जब शारजाह वॉरियर्स और डेजर्ट वाइपर्स के बीच खेले गए मुकाबले में 3 विकेट हासिल किए। हसरंगा को विकेट का तिहरा शतक पूरा करने के लिए 208 मैच लगे। इससे पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के एंड्र्यू टाय के नाम था। टाय ने 300 विकेट लेने के लिए 211 मैच लिए थे।

हसरंगा इसी के साथ श्रीलंका के लिए 300 टी20 विकेट लेने वाले पहले स्पिनर और कुल तीसरे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले ये कारनामा लीजेंड लसिथ मलिंगा ने किया था। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर अफगानिस्तान के राशिद खान, श्रीलंका के लसिथ मलिंगा, बांग्लादेस के मुस्तफिजुर रहमान और दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर भी हैं।

टी20 में सबसे कम मैचों में 300 विकेट लेने वाले गेंदबाज-

208 - वानिंदु हसरंगा

हसरंगा का टी20 रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है, पिछले साल वह श्रीलंका के लिए सबसे तेज 100  टी-20 विकेट लेने वाले भी गेंदबाज बने थे। उन्होंने मात्र 63 मुकाबलों में यह कारनामा किया था।

हसरंगा के टी20 रिकॉर्ड की बात करें तो, अभी तक खेले 209 मैचों में उन्होंने 301 विकेट चटकाए हैं, इसमें 131 विकेट उन्होंने इंटरनेशनल मैचों में लिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।