द इंडियन व्यू

28 साल के हुए ऋषभ पंत – जानिए उनके करियर की बड़ी उपलब्धियां

भारत के धाकड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 4 अक्टूबर 1997 को उत्तराखंड के रुड़की में हुआ। वह 154 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। साभार : गूगल ऋषभ पंत एक टेस्ट मैच में संयुक्त रूप से…

Ragwendra P Singh
October 4, 2025
2 min read
28 साल के हुए ऋषभ पंत – जानिए उनके करियर की बड़ी उपलब्धियां

भारत के धाकड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 4 अक्टूबर 1997 को उत्तराखंड के रुड़की में हुआ। वह 154 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं।

साभार : गूगल

ऋषभ पंत एक टेस्ट मैच में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा कैच लेने वाले विकेटकीपर हैं। उन्होंने 2018 में एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 11 कैच लिए थे। उन्होंने पहली पारी में छह जबकि दूसरी पारी में पांच कैच पकड़े।

पंत के अलावा इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर जैक रसेल (1995 में साउथ अफ्रीका के खिालफ) और साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर एबी डिविलियर्स (2013 में पाकिस्तान के खिलाफ) ने भी एक टेस्ट में 11-11 कैच पकड़े।

ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय प्लेयर हैं। वह अब तक 47 टेस्ट मैचों में 90 छक्के लगा चुके हैं। वहीं, भारत के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भी 90 छक्के लगाए हैं।

सहवाग ने 103 टेस्ट में ऐसा किया। इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार करने वाले भारतीय विकेटकीपर्स की लिस्ट में ऋषभ पंत फिलहाल तीसरे नंबर पर हैं। पंत ने अभी तक 154 इंटरनेशनल मैचों में 244 शिकार किए हैं, जिसमें 217 कैच और 27 स्टंपिंग हैं। उनसे आगे नयन मोंगिया (261) और एमएस धोनी (823) हैं।

ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपर हैं। उन्होंने अब तक अपने करियर में 8 शतक ठोके हैं। उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा।

धोनी ने 109 टेस्ट में 6 सेंचुरी जमाई थीं। ऋषभ पंत घर के बाहर किसी एक देश में 1000 टेस्ट रन बनाने वाले इकलौते विकेटकीपर हैं। उन्होंने यह कमाल इंग्लैंड में किया है।

पंत ने यह आंकड़ा इंग्लैंड दौरे पर चार टेस्ट मैचों में 479 रन बनाने के दौरान छुआ। उन्होंने दौरे पर दो शतकीय जबकि तीन अर्धशथकीय पारियां खेलीं। वह चोटिल होने के कारण पांचवें और अंतिम टेस्ट में नहीं खेले थे। वह तब से ही भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।