234 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
भागलपुर : जिले के मधुसूदनपुर थाना अंतर्गत अवैध 234 ग्राम ब्राउन शुगर, डिजिटल तराजू, हथियार, मोटरसाइकिल एवं 4,38,990 रूपया नगद के साथ 03 व्यक्ति को गिरफ्तार गिरफ्तार किया गया है। उक्त आशय की जानकारी मंगलवार को डीएसपी…

भागलपुर : जिले के मधुसूदनपुर थाना अंतर्गत अवैध 234 ग्राम ब्राउन शुगर, डिजिटल तराजू, हथियार, मोटरसाइकिल एवं 4,38,990 रूपया नगद के साथ 03 व्यक्ति को गिरफ्तार गिरफ्तार किया गया है। उक्त आशय की जानकारी मंगलवार को डीएसपी राकेश कुमार ने दी।
डीएसपी ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी के लिए सघन गश्ती एवं चोरी, छिनतई के हॉट स्पॉट पर छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में भागलपुर पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मधुसुदनपुर थाना अंतर्गत ग्राम मनसर का रहने वाला मिथलेश यादव उर्फ साबो यादव अपने पुत्रों के साथ मिलकर अपने घर से ब्राउन शुगर एवं हथियार का व्यापार करता है।
सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक, नगर के निगरानी एवं पुलिस उपाधीक्षक नगर-2 के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मनसर स्थित मिथलेश कुमार उर्फ साबो यादव के घर पर छापेमारी करने पर कुल 234 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, 02 देशी कट्टा, 06 जिंदा कारतूस, 01 डिजिटल तराजू, 03 मोटरसाइकिल एवं 4,38,990 रुपया नगद जब्त किया गया तथा इस आरोप में मिथलेश यादव उर्फ साबो यादव सहित कुल 03 व्यक्तियों को विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में मधुसुदनपुर थाना में सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया तथा अन्य व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
गिरफ्तार व्यक्तियों में मिथलेश यादव उर्फ साबो यादव, विशाल कुमार और हिटलर शामिल है। छापेमारी दल में सफदर अली थानाध्यक्ष मधुसुदनपुर थाना, पुलिस अवसर निरीक्षक, राहुल कुमार सहित सशस्त्र बल मधुसुदनपुर थाना शामिल थे।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
