द इंडियन व्यू

भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 में अनुशासनहीनता, पॉवेल और रदरफोर्ड को फटकार

वेस्टइंडीज के खिलाड़ी रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 के दौरान आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए आधिकारिक रूप से फटकार लगाई गई है। रांची में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में दोनों…

Ragwendra P Singh
October 12, 2026
2 min read
भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 में अनुशासनहीनता, पॉवेल और रदरफोर्ड को फटकार

वेस्टइंडीज के खिलाड़ी रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 के दौरान आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए आधिकारिक रूप से फटकार लगाई गई है।

रांची में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों पर आचार संहिता के लेवल-1 उल्लंघन का आरोप साबित हुआ। इसके साथ ही दोनों के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक-एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है।

पॉवेल पर आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के उल्लंघन का आरोप लगा, जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण, कपड़ों, मैदान के उपकरणों या अन्य सुविधाओं के दुरुपयोग से संबंधित है। इसी तरह रदरफोर्ड को अंपायर के फैसले पर असहमति जताने से संबंधित अनुच्छेद 2.8 के उल्लंघन का दोषी पाया गया।

साभार : गूगल

वेस्टइंडीज की पारी के छठे ओवर में मयंक यादव की गेंद पर बोल्ड होने के बाद पॉवेल ने अपने बल्ले से गेंद को दूर मारा। आईसीसी ने इसे क्रिकेट उपकरण के दुरुपयोग से जुड़ा उल्लंघन माना। रदरफोर्ड का मामला पारी के 13वें ओवर का है। वह एक ऐसी गेंद को वाइड मान रहे थे, जिसे अंपायर ने वैध करार दिया। फैसले से असहमति जताते हुए उन्होंने अंपायर पर आक्रामक तरीके से चिल्लाया, जिसके कारण उन पर कार्रवाई की गई।

पॉवेल और रदरफोर्ड ने अपने-अपने उल्लंघन स्वीकार कर लिए और आईसीसी अंतरराष्ट्रीय मैच रेफरी पैनल के प्रवीण भट्ट की ओर से प्रस्तावित सजा को स्वीकार कर लिया। इसलिए मामले में औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी। दोनों खिलाड़ियों के लिए पिछले 24 महीनों में यह आचार संहिता का पहला उल्लंघन था।

मैदान पर मौजूद अंपायर जयरामन मदनगोपाल और रोहन पंडित, तीसरे अंपायर नितिन मेनन तथा चौथे अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ आरोप लगाए थे। आईसीसी की आचार संहिता के लेवल-1 उल्लंघन के लिए न्यूनतम सजा आधिकारिक फटकार है। अधिकतम सजा खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और एक या दो डिमेरिट अंक हो सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।