उदयवीर सिद्धू ने विश्व कप में लगाया स्वर्ण पर निशाना, जर्मन निशानेबाज को 0.5 अंक से हराया
भारतीय निशानेबाज उदयवीर सिद्धू ने रविवार को इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) विश्व कप राइफल/पिस्टल में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। यह प्रतियोगिता मिस्र के काहिरा में हो रही…

भारतीय निशानेबाज उदयवीर सिद्धू ने रविवार को इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) विश्व कप राइफल/पिस्टल में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। यह प्रतियोगिता मिस्र के काहिरा में हो रही है। रोमांचक फाइनल में उदयवीर ने जर्मनी के निशानेबाज क्रिश्चियन रिट्ज को 0.5 अंक से हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया।
भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के मुताबिक 24 वर्षीय उदयवीर ने पदक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 240.6 अंक हासिल किए, जबकि रिट्ज 240.1 अंकों के साथ रजत पदक जीतने में सफल रहे। इटली के पाओलो मोन्ना ने 219.8 अंकों के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।
फाइनल मैच सिद्धू और रिट्ज के बीच कड़ा रहा, जिसमें भारतीय शूटर ने आखिरी पलों में अपना संयम बनाए रखते हुए खिताब अपने नाम किया। रिट्ज पूरे समय उनके करीब बने रहे। आखिरी दो शॉट से पहले उदयवीर रिट्ज से 0.3 अंक पीछे चल रहे थे।

ऐसे में भारतीय निशानेबाज ने 10.2 और 9.8 अंक के शॉट लगाए। रिट्ज अपने दोनों अंतिम शॉट में 9.6-9.6 अंक ही हासिल कर सके। इस तरह उदयवीर ने अंतिम शॉट के साथ मुकाबला अपने नाम कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
