द इंडियन व्यू

वाराणसी में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का 94वां संस्करण, नशामुक्त युवा का संदेश

रविवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ के 94वें संस्करण की अगुवाई की। इसमें 500 से अधिक साइकिल सवारों और 1,000 से ज्यादा प्रतिभागियों…

Ragwendra P Singh
October 11, 2026
2 min read
वाराणसी में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का 94वां संस्करण, नशामुक्त युवा का संदेश

रविवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ के 94वें संस्करण की अगुवाई की।

इसमें 500 से अधिक साइकिल सवारों और 1,000 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और फिटनेस के प्रति जागरूक करना था। इस बार की थीम ‘विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा’ रही। कार्यक्रम में 2026 एशियाई खेलों के पदक विजेताओं प्राची चौधरी, पारुल चौधरी, जय कुमार और राज कुमार पाल ने भी भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6 बजे वाराणसी के नमो घाट से पर हुई। हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट, कान्हा शांतिवनम हैदराबाद की युवा मामलों की निदेशक डॉ. निवेदिता श्रेयंस ने ध्यान सत्र का नेतृत्व किया। इस सत्र के माध्यम से शारीरिक फिटनेस के साथ मानसिक स्वास्थ्य और संतुलित जीवनशैली के महत्व पर जोर दिया गया। इसके बाद आकर्षक कथक प्रस्तुति और ऊर्जावान जुंबा सत्र का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों ने सांस्कृतिक अभिव्यक्ति, शारीरिक सक्रियता और सामुदायिक भागीदारी को एक मंच पर लाकर समग्र स्वास्थ्य का संदेश दिया।

@mansukhmandviya

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने युवाओं से फिटनेस को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण के महत्व को रेखांकित किया। मंत्री और कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों ने ‘नशामुक्त भारत’ की शपथ ली।

@mansukhmandviya

सभी ने नशे के दुरुपयोग के खिलाफ सामूहिक प्रयास करने और देश में नशामुक्त पीढ़ी के निर्माण के संकल्प को दोहराया। संबोधन के बाद डॉ. मांडविया ने नमो घाट से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय तक साइकिल रैली का नेतृत्व किया। रैली के माध्यम से वाराणसी की सड़कों पर ‘विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा’ का संदेश दिया गया।

@mansukhmandviya

कार्यक्रम के दौरान 2026 आइची-नागोया एशियाई खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया। सम्मानित खिलाड़ियों में प्राची चौधरी, पारुल चौधरी, जय कुमार और राज कुमार पाल शामिल रहे। इन खिलाड़ियों की उपस्थिति ने युवाओं को खेल, अनुशासन, निरंतर मेहनत और समर्पण के महत्व से परिचित कराया। खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धियों के माध्यम से युवाओं को फिटनेस अपनाने और स्वस्थ जीवन के विकल्प चुनने के लिए प्रेरित किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।