बीएफआई की 35 अधिकृत राज्य इकाइयों में से 21 ने बागडोगरा में दो दिवसीय ‘मिशन ओलंपिक पोडियम’ बैठक में हिस्सा लिया
भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) की 35 अधिकृत राज्य इकाइयों में से 21 ने यहां आयोजित दो दिवसीय ‘मिशन ओलंपिक पोडियम’ बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में महासंघ की अधिकांश राज्य इकाइयां भारतीय मुक्केबाजी के ओलंपिक लक्ष्यों और खिलाड़ियों को प्राथमिकता देने की सोच के साथ एक मंच पर आईं।

बागडोगरा: भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) की 35 अधिकृत राज्य इकाइयों में से 21 ने यहां आयोजित दो दिवसीय ‘मिशन ओलंपिक पोडियम’ बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में महासंघ की अधिकांश राज्य इकाइयां भारतीय मुक्केबाजी के ओलंपिक लक्ष्यों और खिलाड़ियों को प्राथमिकता देने की सोच के साथ एक मंच पर आईं।
बहुमत में राज्य इकाइयों की भागीदारी से महासंघ की स्थिरता और खिलाड़ियों के विकास पर ध्यान केंद्रित
बैठक में 18 राज्य इकाइयों के प्रतिनिधियों ने व्यक्तिगत रूप से हिस्सा लिया, जबकि तीन इकाइयां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ीं। इसमें मिजोरम और झारखंड की तदर्थ समितियों के साथ बीएफआई की एथलीट्स समिति के खिलाड़ी प्रतिनिधि भी शामिल थे।
यह भागीदारी निलंबित महासचिव प्रमोद कुमार से जुड़े मौजूदा विवाद के बीच हुई। बैठक में महासंघ के खेल कार्यक्रम और राज्य इकाइयों के साथ समन्वय पर ध्यान केंद्रित किया गया।
बीएफआई अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा, “हमारी जिम्मेदारी मुक्केबाजों और उनके भविष्य के प्रति है। हमारी अधिकृत राज्य इकाइयों के बहुमत की भागीदारी यह दर्शाती है कि वे खिलाड़ियों को केंद्र में रखते हुए, अपने ओलंपिक लक्ष्यों की दिशा में महासंघ के रूप में मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस काम की शुरुआत राज्यों से होती है—प्रतिभाओं की पहचान करना, प्रशिक्षकों को सहयोग देना और मुक्केबाजों के आगे बढ़ने, प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव हासिल करने तथा भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक स्पष्ट मार्ग तैयार करना। हमें ऐसी व्यवस्था विकसित करनी होगी, जो हमारे मुक्केबाजों को सर्वोच्च स्तर पर सफलता हासिल करने के लिए लगातार तैयार करे।”
दो दिवसीय बैठक में राज्य इकाइयों के प्रतिनिधियों को ‘मिशन ओलंपिक पोडियम’ पहल पर चर्चा करने का अवसर मिला। इस दौरान खिलाड़ियों के विचारों और उनके दृष्टिकोण को भी चर्चा में शामिल किया गया।
बीएफआई ने कहा कि उसकी प्राथमिकता संस्थागत स्थिरता बनाए रखना, राज्य इकाइयों के साथ समन्वय मजबूत करना और यह सुनिश्चित करना है कि मुक्केबाजों का विकास तथा उनकी तैयारियां महासंघ के कामकाज के केंद्र में बनी रहें।
सम्बंधित ख़बरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शुभमन गिल ने शुरू की तैयारी
भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चार नवंबर से ईडन पार्क पर शुरू हो रही पांच मैचों की वनडे श्रृंखला से पहले यहां नेट अभ्यास किया।
हाइलो ओपन में सिंधु की शानदार शुरुआत, अश्मिता चालिहा पहले दौर में बाहर
स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने हाइलो ओपन 2026 में शानदार शुरुआत करते हुए यूएई की प्रकृति भरत को सीधे गेम में हराकर महिला एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत की अश्मिता चालिहा को पहले दौर में हार मिली।
बेसल ओपन में जोकोविच की शानदार वापसी, एटीपी फाइनल्स की उम्मीदें मजबूत
सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने बेसल ओपन में जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड को एक और झटका, लॉकी फर्ग्यूसन बाहर
न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के बीच एक और झटका लगा है। तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन चोट के कारण भारत के खिलाफ टी20 श्रृंखला के बाकी मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। टीम में फर्ग्यूसन की जगह मैट फिशर को शामिल किया गया है।
