द इंडियन व्यू

2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भारत को मिलेगी: पी.टी. उषा का बड़ा दावा

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी टी उषा ने बड़ा दावा 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स को लेकर किया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें पूरा यकीन है कि भारत 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा। उनका कहना है कि 26 नवंबर को ग्लास्गो…

Ragwendra P Singh
November 22, 2025
2 min read
2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भारत को मिलेगी: पी.टी. उषा का बड़ा दावा

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी टी उषा ने बड़ा दावा 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स को लेकर किया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें पूरा यकीन है कि भारत 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा।

उनका कहना है कि 26 नवंबर को ग्लास्गो में राष्ट्रमंडल खेल आमसभा की बैठक के दौरान 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भारत को आधिकारिक रूप से मिल जाएगी।

अहमदाबाद की सिफारिश पहले ही हो चुकी है। उन्होंने शुक्रवार को कहा, ‘‘हम कल ग्लास्गो रवाना हो रहे हैं। मुझे पूरा यकीन है कि लोगों की उम्मीदें पूरी होंगी। दो तीन दिन इंतजार कर लें।’’ पिछले महीने राष्ट्रमंडल खेल कार्यकारी बोर्ड ने अहमदाबाद में इन खेलों के आयोजन की सिफारिश की थी। ग्लास्गो में होने वाली बैठक में अंतिम मंजूरी मिलेगी।

साभार : गूगल

अहमदाबाद के अलावा नाइजीरिया का अबुजा मेजबानी की दौड़ में है। राष्ट्रमंडल खेल को 2030 में सौ साल भी पूरे होने जा रहे हैं। ऐसे में यह टूर्नामेंट बहुत ही ज्यादा खास और ऐतिहासिक होगा, जिसको अच्छी कवरेज मिलने वाली है।

राष्ट्रमंडल खेल कार्यकारी बोर्ड ने भविष्य में मेजबानी की संभावना के लिये नाइजीरिया के साथ काम करने पर भी सहमति जताई जिसमें 2034 खेलों की मेजबानी की संभावित दावेदारी शामिल है।

पीटी उषा को भारतीय खेलों में आजीवन योगदान के लिये शुक्रवार को नई दिल्ली में 15वें वैश्विक खेल शिखर सम्मेलन ‘‘फिक्की टर्फ 2025’ के दौरान फिक्की आजीवन योगदान पुरस्कार भी दिया गया।

इस दौरान पी टी उषा ने कहा, ‘‘मुझे इस पुरस्कार को पाने की बहुत खुशी है। मुझे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार की उम्मीद नहीं थी। भारतीय खेल तभी आगे बढेंगे जब हम मिलकर आगे बढेंगे।

देश के कोने-कोने में प्रतिभायें हैं, लेकिन मौके हर बच्चे तक पहुंचने चाहिये। हम यह मार्ग प्रशस्त करके मजबूत तंत्र बनाना चाहते हैं, जिसमें निष्पक्ष चयन हो और विज्ञान, खुराक , मानसिक मजबूती जैसे हर पहलू में मदद मिले।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।