द इंडियन व्यू

नेपाल में 2027 वनडे विश्व कप क्वालिफायर प्लेऑफ, 4 से 21 दिसंबर तक मुकाबले

2027 में वनडे विश्व कप का क्वालिफायर प्लेऑफ टूर्नामेंट नेपाल में खेला जाएगा। आगामी 4 से 21 दिसंबर

Prakhar
October 22, 2026
2 min read
नेपाल में 2027 वनडे विश्व कप क्वालिफायर प्लेऑफ, 4 से 21 दिसंबर तक मुकाबले

2027 में वनडे विश्व कप का क्वालिफायर प्लेऑफ टूर्नामेंट नेपाल में खेला जाएगा। आगामी 4 से 21 दिसंबर तक काठमांडू में होगी।

नेपाल क्रिकेट संघ ने उक्त जानकारी दी।

इस प्रतियोगिता में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग-2 में अंतिम चार स्थानों पर रहने वाली टीमों के अलावा

चैलेंज लीग ‘ए’ और ‘बी’ की शीर्ष दो-दो टीमें हिस्सा लेंगी।

कुल आठ टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी।

इस टूर्नामेंट में शीर्ष चार स्थान हासिल करने वाली टीमें वर्ष 2027 में दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया में आयोजित होने वाले 50 ओवर के विश्व कप के क्वालिफायर टूर्नामेंट में जगह बनाएंगी।

अब तक प्लेऑफ में हिस्सा लेने वाली छह टीमों की पुष्टि हो चुकी है।

नेपाल, कनाडा और संयुक्त अरब अमीरात का लीग-2 के अंतिम चार में रहना तय हो गया है।

चैलेंज लीग ‘बी’ से इटली और युगांडा भी प्लेऑफ में पहुंच चुके हैं।

चैलेंज लीग ‘ए’ से जर्सी की भागीदारी भी तय हो चुकी है

जबकि कुवैत का स्थान लगभग पक्का है।

कुछ मुकाबले बाकी होने के कारण कुवैत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

लीग-2 से ओमान और नामीबिया में से किसी एक टीम को प्लेऑफ में जगह मिलेगी।

इस टीम का नाम भी अभी आधिकारिक रूप से तय नहीं हुआ है।

आठ टीमें प्लेऑफ में भाग लेंगी।

विश्व कप क्वालिफायर प्लेऑफ का आयोजन नेपाल में होने के कारण नेपाल और भारत ‘ए’ के बीच 9, 11 और 13 दिसंबर को होने वाली क्रिकेट सीरीज का कार्यक्रम भी बदलना पड़ेगा।

नेपाल क्रिकेट के अनुसार, बीसीसीआई और नेपाल क्रिकेट संघ के बीच आपसी समन्वय और सहमति से सीरीज का नया कार्यक्रम तय किया जाएगा।

इसकी घोषणा बाद में होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।