द इंडियन व्यू

2026 सत्र में नहीं दिखेगी यूपी रूद्राज, संचालन परिषद देखेगी कामकाज

हॉकी इंडिया लीग की संचालन परिषद यूपी रूद्राज टीम का कामकाज देखेगी चूंकि फ्रेंचाइजी ने आर्थिक चुनौतियों का हवाला देकर 2026 सत्र से नाम वापिस ले लिया है। यूपी टीम ने इस सप्ताह लीग से हटने का फैसला किया। आयोजकों ने बुधवार…

Ragwendra P Singh
September 24, 2025
1 min read
2026 सत्र में नहीं दिखेगी यूपी रूद्राज, संचालन परिषद देखेगी कामकाज

हॉकी इंडिया लीग की संचालन परिषद यूपी रूद्राज टीम का कामकाज देखेगी चूंकि फ्रेंचाइजी ने आर्थिक चुनौतियों का हवाला देकर 2026 सत्र से नाम वापिस ले लिया है। यूपी टीम ने इस सप्ताह लीग से हटने का फैसला किया।

आयोजकों ने बुधवार को एक बयान में कहा ,‘‘ संचालन परिषद नयी फ्रेंचाइजी खरीदने के इच्छुक पक्षों से बातचीत के लिये तैयार हैं।’’

भारतीय उपकप्तान हार्दिक सिंह और उत्तर प्रदेश के दिग्गज खिलाड़ी ललित उपाध्याय इस टीम से जुड़े हैं। बयान में कहा गया ,‘‘ हमने यह कदम इसलिये उठाया है ताकि हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026 में यूपी रूद्राज के खिलाड़ियों की भागीदारी पर आंच नहीं आये और लीग में प्रतिस्पर्धी संतुलन बना रहे।’’

वित्तीय कारणों और टीम मालिकों के सहयोग नहीं करने से हॉकी इंडिया लीग 2017 में बंद हो गई थी। पिछले साल सात साल के अंतराल के बाद इसे फिर शुरू किया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।