2025 में लालू यादव की राजनीति का 'पिंडदान' करने को बिहार तैयार: नीरज कुमार
पटना : राजद के अध्यक्ष लालू यादव के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गयाजी दौरे को लेकर दिए गए बयान पर जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि लालू यादव राजनीति में तड़पते रहेंगे क्योंकि…

पटना : राजद के अध्यक्ष लालू यादव के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गयाजी दौरे को लेकर दिए गए बयान पर जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि लालू यादव राजनीति में तड़पते रहेंगे क्योंकि बिहार की जनता 2025 में उनका राजनीति में पिंडदान करने के लिए तैयार है।
दरअसल, राजद अध्यक्ष लालू यादव ने पीएम मोदी के गया जी आगमन को लेकर सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री मोदी आज गया में नीतीश कुमार की राजनीति और उनकी पार्टी का पिंडदान करने आ रहे हैं।
जदयू के नेता नीरज कुमार ने कटाक्ष करते हुए कहा कि लालू यादव के दो पुत्र और दो पुत्रियों ने उनका राजनीति में पिंडदान पहले ही कर दिया है। बोधगया ज्ञान की भूमि है। लालू यादव चरवाहा विद्यालय के कुलाधिपति रहें हैं। स्वाभाविक रूप से पुरखों का और जननायक कर्पूरी ठाकुर का अपमान करने वाले लालू यादव की राजनीति पहले से ही संक्रमित, क्षतिग्रस्त है।
उन्होंने आगे कहा कि लालू यादव को दुश्मन खोजने की जरूरत नहीं—घर के लोग ही आपकी राजनीति में आग लगाने के लिए पर्याप्त हैं। पारिवारिक लोगों ने राजनीति में आपका पिंडदान पहले ही कर दिया है।
जदयू नेता नीरज कुमार ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी विकास की सौगात लेकर आ रहे हैं। विकास पुरुष नीतीश कुमार का शान-ए-विकास है। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के गया जी आने वाले हैं और करीब 13 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
उनके आगमन को लेकर प्रदेश की सियासत गर्म है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पहली ट्रेन, अमृत भारत एक्सप्रेस, गया और दिल्ली के बीच चलेगी। वहीं, दूसरी ट्रेन, बौद्ध सर्किट ट्रेन, वैशाली और कोडरमा को जोड़ेगी। इनका उद्देश्य रेल संपर्क बढ़ाना, यात्रा को आसान करना और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
