द इंडियन व्यू

2025 में डब्ल्यूटीसी में विकेटों की टॉप लिस्ट : सिराज ने मिचेल स्टार्क को पछाड़ा

डब्ल्यूटीसी में 2025 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज अब मोहम्मद सिराज हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पेसर मिचेल स्टार्क को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने 29 विकेट इस साल डब्ल्यूटीसी मैचों में निकाले हैं। AFP via Getty…

Ragwendra P Singh
October 2, 2025
2 min read
2025 में डब्ल्यूटीसी में विकेटों की टॉप लिस्ट : सिराज ने मिचेल स्टार्क को पछाड़ा

डब्ल्यूटीसी में 2025 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज अब मोहम्मद सिराज हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पेसर मिचेल स्टार्क को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने 29 विकेट इस साल डब्ल्यूटीसी मैचों में निकाले हैं।

AFP via Getty Images

भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज 2025 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी डब्ल्यूटीसी के मैचों में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ जैसे ही उन्होंने तीसरा विकेट लिया। वैसे ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क को पीछे छोड़ दिया। सिराज अब तक 31 विकेट निकाल चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया के प्रीमियर पेसर मिचेल स्टार्क इस साल डब्ल्यूटीसी में 29 विकेट 7 मैचों में निकाल चुके हैं। वे अब दूसरे नंबर पर हैं, क्योंकि सिराज उनसे आगे निकल गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नैथन लायन इस साल डब्ल्यूटीसी के मैचों में सबसे ज्यादा विकेट निकालने वाले तीसरे गेंदबाज हैं। उन्होंने 6 मैचों में 24 विकेट अपने नाम किए हैं।

वेस्टइंडीज के शमर जोसेफ का नाम लिस्ट में चौथे नंबर पर है। वे 2025 में डब्ल्यूटीसी के मैचों में 22 विकेट निकाल चुके हैं। वे सिर्फ 3 मैच खेले हैं।

इंग्लैंड के पेसर जोश टंग ने 4 मैचों में 2025 में डब्ल्यूटीसी में कुल 21 विकेट निकाले हैं। वे इस लिस्ट में पांचवें पायदान पर विराजमान हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।