द इंडियन व्यू

200 कैच पकड़ने वाले पहले फील्डर बने स्टीव स्मिथ

श्रीलंका के खिलाफ जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज में स्टीव स्मिथ बल्ले से तो कमाल कर ही रहे थे और अब फील्डर के तौर पर उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। साभार : गूगल वे फील्डर के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में एक डबल सेंचुरी…

Ragwendra P Singh
February 9, 2025
2 min read
200 कैच पकड़ने वाले पहले फील्डर बने स्टीव स्मिथ

श्रीलंका के खिलाफ जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज में स्टीव स्मिथ बल्ले से तो कमाल कर ही रहे थे और अब फील्डर के तौर पर उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

साभार : गूगल

वे फील्डर के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में एक डबल सेंचुरी पूरी करने में सफल हो गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में 200 कैच पकड़ने वाले पहले फील्डर बन गए हैं। अन्य कोई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ऐसा नहीं कर पाया है।

ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक टेस्ट क्रिकेट में 196 कैच पकड़ने का रिकॉर्ड रिकी पोंटिंग के नाम दर्ज था, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ गॉल में हो रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में जैसे ही दूसरा कैच पकड़ा था तो उन्होंने रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया था।

इसी मैच की दूसरी पारी में स्टीव स्मिथ ने जैसे ही तीसरा कैच पकड़ा तो वे ऑस्ट्रेलिया के लिए पहले क्रिकेटर बन गए, जिन्होंने टेस्ट में 200 कैच पकड़े। 200 या इससे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में स्टीव स्मिथ चौथे नंबर पर आ गए हैं। 200 कैच जैक कैलिस ने भी पकड़े थे, लेकिन उन्होंने 166 मैचों में ये कमाल किया था, लेकिन स्मिथ ने 116 मैचों में ही 200 कैच पकड़ लिए हैं।

राहुल द्रविड़ लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 210 कैच टेस्ट क्रिकेट में पकड़े हैं, जबकि जो रूट 207 कैच पकड़ चुके हैं। श्रीलंका के महेला जयवर्धने ने 205 कैच टेस्ट क्रिकेट में पकड़े हैं। वे इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के लिए श्रीलंका में बल्ले से कमाल कर रहे थे। वे दो शतक दो पारियों में जड़ चुके हैं। इस सीरीज में वे कप्तान हैं, क्योंकि पैट कमिंस चोटिल थे।

पहला मैच वे जीत चुके हैं और दूसरा मैच भी ऑस्ट्रेलिया की मुठ्ठी में है। ऑस्ट्रेलिया को 75 रनों का लक्ष्य मिला है, जिसे टीम आसानी से हासिल कर सकती है, क्योंकि अभी मैच में काफी समय बाकी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।