महिलाओं के साथ धार्मिक भेदभाव के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने दिए महत्वपूर्ण आयाम
( विवेक ओझा ): सुप्रीम कोर्ट भारत में हर नागरिक के चाहे वो किसी भी धर्म, मजहब, जाति या लिंग का हो , के मूल अधिकारों का संरक्षक है। सुप्रीम कोर्ट गैर भेदभाव, सशक्तिकरण, लोकतंत्र की रक्षा और संविधान की सर्वोच्चता के लिए…

( विवेक ओझा ): सुप्रीम कोर्ट भारत में हर नागरिक के चाहे वो किसी भी धर्म, मजहब, जाति या लिंग का हो , के मूल अधिकारों का संरक्षक है। सुप्रीम कोर्ट गैर भेदभाव, सशक्तिकरण, लोकतंत्र की रक्षा और संविधान की सर्वोच्चता के लिए काम करता है और अब जबकि महिलाओं की धार्मिक निर्योग्यताओ के मामले पर सुप्रीम कोर्ट अंतिम सुनवाई में लगा है तो कोर्ट ने कहा है कि
अदालतें 'धार्मिक संप्रदायों'/ संस्थानों (Religious denominations) को परिभाषित करने के लिए कठोर अमेरिकी सिद्धांतों (Rigid American doctrines) को आँख मूंदकर स्वीकार नहीं कर सकतीं। अनुच्छेद 26 कहता है कि प्रत्येक धार्मिक संप्रदाय या उसके "किसी भी अनुभाग" (section) को सार्वजनिक व्यवस्था, नैतिकता और स्वास्थ्य के अधीन अपने धार्मिक मामलों के प्रबंधन की स्वतंत्रता है।
तुषार मेहता ने इस बात पर जोर देने के लिए इसका उल्लेख किया कि संप्रदाय की कोई सख्त परिभाषा नहीं हो सकती।
उन्होंने शिरडी का उदाहरण दिया जहाँ सभी धर्मों और संप्रदायों के भक्त जाते हैं। उन्होंने तिरुपति बालाजी की ओर भी इशारा किया, जिसे अलग-अलग रूप में वैष्णव मंदिर और हिंदू मंदिर के रूप में वर्णित किया जाता है।
सॉलिसिटर जनरल (SG) तुषार मेहता का कहना है कि सभी धर्मों के लोग ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती दरगाह या निजामुद्दीन औलिया दरगाह पर जाते हैं। ऐसे लोग एक अलग संप्रदाय बनाते हैं, भले ही वे बड़े संप्रदायों के हिस्से हों।
SG ने कहा कि अदालतें 'धार्मिक संप्रदायों' को परिभाषित करने के लिए कठोर अमेरिकी सिद्धांतों को आँख मूंदकर स्वीकार नहीं कर सकतीं। भारत की एक अद्वितीय धार्मिक संरचना है जो विविध है। यहाँ एक ही धर्म के भीतर भी बहुलता विद्यमान है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
