फ्लाईओवरों के नीचे खाली स्थानों और फुटपाथों के सही इस्तेमाल के लिए दिल्ली सरकार का नया कदम
दिल्ली सरकार ने हाल ही में तीन निजी कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री ने बताया है कि इसके तहत दिल्ली के छः फ्लाईओवरों के नीचे खाली स्थानों और फुटपाथों…

दिल्ली सरकार ने हाल ही में तीन निजी कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री ने बताया है कि इसके तहत दिल्ली के छः फ्लाईओवरों के नीचे खाली स्थानों और फुटपाथों को साफ, सुंदर और उपयोगी बनाया जाएगा। श्रीमती गुप्ता ने बताया कि दिल्ली सरकार पब्लिक और निजी सेक्टर के साथ मिलकर राजधानी को और अधिक सुंदर, स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर दिल्ली सरकार में मंत्री परवेश साहिब सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने ऐसे 6 फ्लाईओवर की जिम्मेदारी सीएसआर के तहत डालमिया भारत लिमिटेड, गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप और ईजमाय ट्रिप फाउंडेशन को देने के लिए समझौता किया है। इसके साथ ही दिल्ली मे फ्लाईओवर के नीचे का नजारा अब बदला-बदला नजर आएगा। अब यहां हरियाली दिखेगी, सेल्फी पॉइंट मिलेगा और वॉक करने के लिए पाथ-वे बनेंगे और इसके लिए दिल्ली सरकार फ्लाईओवर के नीचे और आसपास हो रहे अतिक्रमण और गंदगी से निपटने के लिए उन जगहों के रखरखाव की जिम्मेदारी अब कॉरपोरेट घरानों को दे रही है।
सीएम ने कहा कि सरकार जनहित में कामों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए प्राइवेट कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रही है, ताकि शहर को और बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि इस समझौते के तहत फ्लाईओवरों के नीचे खाली पड़ी और उपेक्षित जगहों पर हरियाली बढ़ाई जाएगी, दीवारों पर आकर्षक चित्र बनाए जाएंगे, बैठने की सुविधा होगी, साफ-सफाई का अच्छा इंतजाम होगा और लोगों के लिए अन्य सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।
दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने इस संबंध में कहा है कि सरकार ऐसे प्रयासों के माध्यम से दिल्ली को स्वच्छ, व्यवस्थित और विश्वस्तरीय शहर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इन स्थानों में शामिल हैं। अप्सरा बॉर्डर फ्लाईओवर(एमसीडी टोल टैक्स बूथ से यूपी बॉर्डर तक करीब 800 मीटर)
- मयूर विहार फेज-1 फ्लाईओवर(कनाइन रोड कट से समाचार अपार्टमेंट तक करीब 820 मीटर)
- नेताजी सुभाष पैलेस (एनएसपी) फ्लाईओवर(रिंग रोड से एनएसपी मेट्रो स्टेशन तक करीब 570 मीटर)
- ओबराय फ्लाईओवर(नीला गुंबद से गोल्फ लिंक तक करीब 700 मीटर)
- लोधी फ्लाईओवर(ओबराय होटल से श्मशान घाट बीआरटी रोड तक करीब 700 मीटर)
- हनुमान सेतु(लाल किला से सलीमगढ़ किले तक करीब 400 मीटर)।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
