भारतीय U-17 महिला टीम का रूस दौरा, सोची में होगी कड़ी परीक्षा
भारत की अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम 11, 14 और 17 अप्रैल को रूसी शहर सोची में रूस के खिलाफ तीन मैत्री मैच खेलेगी। इन मुकाबलों के लिए मुख्य कोच पामेला कोंटी ने 23 खिलाड़ियों की टीम का चयन किया है। सभी मैच सोची के मात्सेस्ता…

भारत की अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम 11, 14 और 17 अप्रैल को रूसी शहर सोची में रूस के खिलाफ तीन मैत्री मैच खेलेगी। इन मुकाबलों के लिए मुख्य कोच पामेला कोंटी ने 23 खिलाड़ियों की टीम का चयन किया है।
सभी मैच सोची के मात्सेस्ता फुटबॉल सेंटर में आयोजित होंगे। एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप चीन 2026 की तैयारी में जुटी भारतीय टीम सोमवार देर रात सोची पहुंची।
इससे पहले, पिछले महीने टीम मेजबान म्यांमार के खिलाफ दो मैत्री मैच खेलने के लिए यांगून गई थी, जहां भारतीय टीम ने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की थी। वहां से लौटने के बाद कोच पामेला कोंटी की टीम ने बेंगलुरु में अपना प्रशिक्षण शिविर जारी रखा।
दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैचों में से पहले मुकाबले में भारत ने म्यांमार को 2-0 से हराया था। इस जीत में प्रितिका बर्मन ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने दोनों गोल किए। उन्होंने एक गोल हाफ-टाइम से ठीक पहले और दूसरा दूसरे हाफ की शुरुआत में किया।
टीम ने पूरे मैच में संतुलित और संयमित प्रदर्शन किया। अभिस्ता बसनेत और एलिजाबेथ लाकरा के नेतृत्व में डिफेंस मजबूत रहा, जबकि गोलकीपर मुन्नी ने विपक्षी टीम को कोई गोल करने का मौका नहीं दिया। सूजौ शहर में होने वाले एशियाई कप में भारत ग्रुप बी में शामिल है, जहां उसका सामना 2 मई को ऑस्ट्रेलिया, 5 मई को जापान और 8 मई को लेबनान से होगा।
रूस के खिलाफ मैत्री मैचों के लिए भारत की अंडर-17 महिला टीम:
- गोलकीपर- मुन्नी, शेल्ना मारिया साजित, तंफासाना देवी कोनजेंगबम।
- डिफेंडर- एलेना देवी सारंगथेम, अलीशा लिंगदोह, दिव्यानी लिंडा, एलिजाबेथ लाकरा, जोयशिनी चानू हुइड्रोम, रितु बडाइक, तानिया देवी तोनामबम।
- मिडफील्डर- अभिस्ता बासनेट, अल्वा देवी सेनजाम, बोनिफिलिया शुल्लई, जुलान नोंगमैथेम, प्रितिका बर्मन, रेडिमा देवी चिंगखामायुम, थंडामोनी बास्की।
- फॉरवर्ड- अनुष्का कुमारी, अनविता रघुरामन, जोया, ओलिविया चानू निंगथौजम, पर्ल फर्नांडिस, वैलैना फर्नांडिस।
कोचिंग स्टाफ:
- मुख्य कोच- पामेला कोंटी
- सहायक कोच- विन्सेन्ज़ो कोंटी और निवेथा रामदॉस
- गोलकीपिंग कोच- मारियो एगुइर
- स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच- अमित यादव
भारत-रूस के तीन मैत्री मैचों का कार्यक्रम:
- रूस बनाम भारत: 11 अप्रैल: 14:30 (भारतीय समय के अनुसार)
- रूस बनाम भारत: 14 अप्रैल: 14:30 (भारतीय समय के अनुसार)
- रूस बनाम भारत: 17 अप्रैल: 14:30 (भारतीय समय के अनुसार)
https://twitter.com/IndianFootball/status/2041406267311439876
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
