बल्लेबाज़ी के बाद गेंदबाज़ों का कहर, भारत की 48 रन से दमदार जीत
भारत ने नागपुर में हुए सीरीज के पहले टी20 में न्यूजीलैंड को 48 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। वर्ल्ड कप से पहले की ड्रेस रिहर्सल मानी जा रही इस मैच में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। टॉस हारकर…

भारत ने नागपुर में हुए सीरीज के पहले टी20 में न्यूजीलैंड को 48 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। वर्ल्ड कप से पहले की ड्रेस रिहर्सल मानी जा रही इस मैच में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 238 रन बनाया। शुरुआत अच्छी नहीं रही और 27 के स्कोर पर संजू सैमसन और ईशान किशन के विकेट गिर गए। अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी की।
अभिषेक ने 84 रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन बनाए। इसके बाद भारत ने विकेटों का नुकसान भले उठाया, लेकिन डेथ ओवरों में फिनिशर रिंकू सिंह ने नाबाद 44 रन की दमदार पारी से टीम को मजबूती मिली।

239 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत कमजोर रही। शुरुआती ओवर में अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या ने विकेट झटके। पावरप्ले के बाद वरुण चक्रवर्ती ने प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए टीम पर दबाव बनाए रखा।

ग्लेन फिलिप्स और मार्क चैपमैन ने कुछ संघर्ष किया। फिलिप्स ने 78 रन, जबकि चैपमैन ने 39 रन बनाए। भारत से वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट लिए। अंततः न्यूजीलैंड 20 ओवर में 190 रन पर 7 विकेट ही बना सकी।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।
