द इंडियन व्यू

क्रिकेट जगत में प्रेम की खुशखबरी : दो खिलाड़ी अब सगाई के बंधन में

क्रिकेट जगत से एक साथ दो खुशखबरी सामने आई हैं, जहां भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने अपनी निजी जिंदगी में नया अध्याय शुरू किया है। भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर शिखर धवन ने अपने फैंस के साथ अपनी जिंदगी की बड़ी…

Ragwendra P Singh
January 13, 2026
2 min read
क्रिकेट जगत में प्रेम की खुशखबरी : दो खिलाड़ी अब सगाई के बंधन में

क्रिकेट जगत से एक साथ दो खुशखबरी सामने आई हैं, जहां भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने अपनी निजी जिंदगी में नया अध्याय शुरू किया है।

भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर शिखर धवन ने अपने फैंस के साथ अपनी जिंदगी की बड़ी खुशखबरी साझा की है। लंबे इंतजार के बाद धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से सगाई कर ली है। इस खास पल की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट से दी।

धवन द्वारा साझा तस्वीर में दोनों के हाथ नजर आ रहे हैं, जिसमें सोफी के हाथ में सगाई की अंगूठी साफ दिखाई दे रही है। तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा गया, “साझा मुस्कुराहट से साझा सपनों तक। हमारी सगाई पर प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए सबका आभार। हमने हमेशा साथ रहने का फैसला किया है।”

Shikhar Dhawan (@shikhardofficial) Soph (@sophieshine93)

शिखर धवन इससे पहले आएशा मुखर्जी के साथ लंबे समय तक शादी के बंधन में रहे थे, लेकिन 5 अक्टूबर 2023 को दोनों का तलाक हो गया था।

Shikhar Dhawan (@shikhardofficial) Soph (@sophieshine93)

तलाक के बाद धवन करीब डेढ़ साल से आयरलैंड की रहने वाली सोफी शाइन को डेट कर रहे थे, और अब इस रिश्ते को उन्होंने सगाई के जरिए नया नाम दे दिया है।

(@anabrumwell) Will Jacks (@willjacks9)

सिर्फ शिखर धवन ही नहीं, बल्कि इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर विल जैक्स ने भी अपनी निजी जिंदगी में बड़ा फैसला लिया है। विल जैक्स ने अपनी लंबे समय से पार्टनर रहीं एना ब्रमवेल से सगाई कर ली है। एना ब्रमवेल ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट से साझा की है।

(@anabrumwell) Will Jacks (@willjacks9)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया में सिडनी टेस्ट के खत्म होने के बाद विल जैक्स ने सिडनी हार्बर ब्रिज के सामने एक बोट पर एना को शादी के लिए प्रपोज किया और उन्हें सगाई की अंगूठी पहनाई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

आर्यवर्त-ध्रुव के अर्धशतक, अरशद की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैंपियन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को चार रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब

उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।