द इंडियन व्यू

उबैद इरदिसी और वेरोनिका वर्मा ने दिलाया लखनऊ को कांस्य पदक

लखनऊ। लखनऊ के खिलाड़ियों ने आगरा में गत एक से तीन जनवरी तक आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला/पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार कांस्य पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया। पुरुष वर्ग में उबैद इरदिसी ने…

Ragwendra P Singh
January 3, 2026
1 min read
उबैद इरदिसी और वेरोनिका वर्मा ने दिलाया लखनऊ को कांस्य पदक

लखनऊ। लखनऊ के खिलाड़ियों ने आगरा में गत एक से तीन जनवरी तक आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला/पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार कांस्य पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया।

पुरुष वर्ग में उबैद इरदिसी ने पोमेल हॉर्स इवेंट में जबकि महिला वर्ग में वेरोनिका वर्मा ने अनइवन बार इवेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया।

जिम्नास्टिक कोच रविकांत यादव ने बताया कि पिछले दो वर्षों से लगातार केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ के जिम्नास्ट खिलाड़ी पदक जीतते आ रहे हैं, जो लखनऊ जिम्नास्टिक के निरंतर विकास को दर्शाता है।

इस अवसर पर महिला टीम मैनेजर कुमारी निर्मिता यादव ने खिलाड़ियों को आशीर्वचन देकर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं क्षेत्रीय खेल अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने दोनों पदक विजेता खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।