द इंडियन व्यू

मेस्सी का बड़ा प्लान: कोलकाता, मुंबई, दिल्ली के साथ अब हैदराबाद भी

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल स्टार लियोनेल मेस्सी ने ‘जीओएटी भारत दौरा 2025’ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है—उन्होंने इस बार हैदराबाद को भी अपने विशेष कार्यक्रम की मेजबानी का मौका देने का फैसला किया है, जिससे भारतीय प्रशंसकों…

Ragwendra P Singh
November 28, 2025
2 min read
मेस्सी का बड़ा प्लान: कोलकाता, मुंबई, दिल्ली के साथ अब हैदराबाद भी

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल स्टार लियोनेल मेस्सी ने ‘जीओएटी भारत दौरा 2025’ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है—उन्होंने इस बार हैदराबाद को भी अपने विशेष कार्यक्रम की मेजबानी का मौका देने का फैसला किया है, जिससे भारतीय प्रशंसकों में उत्साह दोगुना हो गया है।

हैदराबाद भारत में उनका चौथा पड़ाव होगा। विश्व कप विजेता कप्तान मेस्सी दौरे की शुरूआत कोलकाता चरण से करेंगे और फिर हैदराबाद में होंगे। इसके बाद वह मुंबई और नयी दिल्ली जाएंगे जहां उनके प्रधानमंत्री मोदी से मिलने की उम्मीद है। मेस्सी ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘‘भारत से मिले प्यार के लिए धन्यवाद।

‘जीओएटी भारत दौरा’ कुछ ही हफ्तों में शुरू हो रहा है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हैदराबाद को मेरे कोलकाता, मुंबई और दिल्ली दौरे में जोड़ दिया गया है। जल्द ही मिलते हैं इंडिया। ’’ हैदराबाद को जोड़ने का फैसला अर्जेंटीना के कोच्चि में प्रस्तावित दोस्ताना मैच के रद्द होने के बाद किया गया।

Leo Messi (@leomessi)

इस मैच की घोषणा केरल के खेलमंत्री वी अब्दुरहमान ने की थी जो 17 नवंबर को होना था। बदले हुए कार्यक्रम से यह पक्का हो गया कि अब मेस्सी देश के चारों कोनों पूर्व (कोलकाता), दक्षिण (हैदराबाद), पश्चिम (मुंबई) और उत्तर (दिल्ली) जायेंगे।

इस दौरे के आयोजक सताद्रू दत्ता ने एक समाचार एजेंसी से कहा था कि हैदराबाद में मेस्सी का कार्यक्रम या तो गाचीबावली या राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगा।

Leo Messi (@leomessi)

दत्ता के मुताबिक हैदराबाद में एक सेलिब्रिटी मैच, फुटबॉल क्लिनिक, सम्मान और संगीत कार्यक्रम होगा। मेस्सी 13 दिसंबर को कोलकाता से हैदराबाद जायेंगे और 14 दिसंबर को मुंबई पहुंचेंगे। वह 15 दिसंबर को दिल्ली में अपना दौरा खत्म करेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब

उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।