अस्मिता खेलो इंडिया महिला एथलेटिक्स लीग के लिए खिलाड़ी तैयार
लखनऊ। प्रथम अस्मिता खेलो इंडिया महिला एथलेटिक्स लीग 22 नंवबर को आयोजित की जायेगी। दक्षिण एशियाई एथलेटिक्स फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. ललित भनोट, एथलेटिक्स फैडरेशन ऑफ इंडिया व केंद्रीय खेल व युवा मामला मंत्रालय के संयुक्त…

लखनऊ। प्रथम अस्मिता खेलो इंडिया महिला एथलेटिक्स लीग 22 नंवबर को आयोजित की जायेगी। दक्षिण एशियाई एथलेटिक्स फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. ललित भनोट, एथलेटिक्स फैडरेशन ऑफ इंडिया व केंद्रीय खेल व युवा मामला मंत्रालय के संयुक्त प्रयास से लीग के मुकाबले केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर आयोजित किये जायेंगे।
लखनऊ एथलेटिक्स संघ के सचिव बी आर वरुण के अनुसार इस लीग के माध्यम से शहर में प्रतिभाशाली धावकों की पहचान की जायेगी। लीग में अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग की बालिका खिलाड़ियों के बीच विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।

इस लीग की शुरुआत होने से शहर भर के खिलाड़ियों को एक नया मंच मिलेगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने को इच्छुक खिलाड़ी लखनऊ एथलेटिक्स संघ के सचिव बीआर वरुण से मो. नं. 9415027942 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रतियोगिता में किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं है। सभी खिलाड़ियों को नि:शुल्क इंट्री मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।
