द इंडियन व्यू

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वापसी करेंगे विराट कोहली, नई झलक ने बटोरी सुर्खियाँ

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले विराट कोहली इंग्लैंड से भारत आ चुके हैं। वह मंगलवार को सुबह दिल्ली लौटे। अब वह ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय स्क्वाड के साथ रवाना होंगे जहां मेजबान टीम के साथ 3 एकदिवसीय और 5 टी20 मैचों की…

Ragwendra P Singh
October 14, 2025
2 min read
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वापसी करेंगे विराट कोहली, नई झलक ने बटोरी सुर्खियाँ

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले विराट कोहली इंग्लैंड से भारत आ चुके हैं। वह मंगलवार को सुबह दिल्ली लौटे। अब वह ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय स्क्वाड के साथ रवाना होंगे जहां मेजबान टीम के साथ 3 एकदिवसीय और 5 टी20 मैचों की सीरीज होगी। विराट को वनडे टीम में चुना गया है क्योंकि वह टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से पहले ही संन्यास ले चुके हैं।

विराट नए लुक में सामने आए हैं। कुछ महीने पहले इंग्लैंड में खींची गई उनकी एक तस्वीर बहुत वायरल हुई थी जिसमें उनकी दाढ़ी सफेद दिख रही थी और उनके चेहरे पर उम्र का असर साफ दिख रहा था। स्वदेश वापसी की उनकी तस्वीरें और कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हैं।

फैंस लिख रहे हैं- किंग आ गया है। वीडियो में वह सफेद जूता, सफेद पैंट और ब्लैक शर्ट में दिख रहे हैं। आंखों पर चश्मा लगा हुआ है। बाल और मूंछ-दाढ़ी काले रंग में डाई है। वह कानों में ईयर बड लगाए और कंधे पर एक काला पिट्ठू बैग लटकाए एयरपोर्ट से बाहर एक कार में बैठते दिखाई दे रहे हैं।

साभार : गूगल

विराट अब बीवी अनुष्का शर्मा और अपने 2 बच्चों के साथ इंग्लैंड में बस गए हैं। इस साल जून में आईपीएल के इतिहास में उनकी टीम आरसीबी की पहली खिताबी जीत और उसके जश्न के बाद वह इंग्लैंड चले गए थे। अब 4 महीने बाद वह स्वदेश लौटे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 अक्टूबर से एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला शुरू होने जा रही है।

इस सीरीज के साथ काफी लंबे वक्त बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। दोनों आखिरी बार इस साल चैंपियंस ट्रॉफी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते दिखे थे जिसमें रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया चैंपियन बनी थी।

https://twitter.com/Trend_VKohli/status/1977970616063115651

आईपीएल के बाद दोनों दिग्गज किसी भी तरह के प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 एकदिवीस मैचों की श्रृंखला का पहला मैच 19 अक्टूबर को खेला जाएगा। दूसरा वनडे 23 अक्टूबर को होगा। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 25 अक्टूबर को होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।

गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।

अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत

भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।

प्रार्थना थापा और लालदुहजुआली की जोड़ी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक

नागालैंड की प्रार्थना थापा और मिजोरम की लालदुहजुआली ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में बैडमिंटन एशिया सीनियर चैंपियनशिप 2026 में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया।