द इंडियन व्यू

14 महीने बाद फिर से नीली जर्सी में दिखेंगे मोहम्मद शमी

वर्ल्ड कप 2023 से चोट से जूझ रहे भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी होने जा रही है। 14 महीने बाद एक बार फिर वह नीली जर्सी में खेलते हुए दिखाई देंगे। साभार : गूगल शमी का चयन इंग्लैंड के खिलाफ आगामी 5…

Ragwendra P Singh
January 18, 2025
2 min read
14 महीने बाद फिर से नीली जर्सी में दिखेंगे मोहम्मद शमी

वर्ल्ड कप 2023 से चोट से जूझ रहे भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी होने जा रही है। 14 महीने बाद एक बार फिर वह नीली जर्सी में खेलते हुए दिखाई देंगे।

साभार : गूगल

शमी का चयन इंग्लैंड के खिलाफ आगामी 5 मैच की टी20 सीरीज के लिए हुआ है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो ये तेज गेंदबाज इंग्लिश टीम के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के साथ चैंपियंस ट्रॉफी में भी गर्दा उड़ाते हुए नजर आएंगे।

शमी भी टीम के साथ जुड़ने को काफी उत्सुक हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसके साथ उन्होंने लिखा, ‘इंतजार खत्म हुआ! मैच मोड ऑन, मैं टीम इंडिया में फिर से शामिल होने की तैयारी कर रहा हूं।’

https://www.instagram.com/reel/DE705CcSC-h/

शमी इस वीडियो में अपने काफी सारे जूते साफ करते हुए नजर आ रहे हैं। एक बल्लेबाज के किट बैग में जैसे हेलमेट, गलव्स और बैट जैसे सामान होते हैं, वहीं गेंदबाज अपना किट बैग गेंदों और जूतों के साथ ही भरकर चलता है। शमी के किट बैग में लगभग एक दर्जन जूते देखने को मिल रहे हैं।

बता दें, वर्ल्ड कप 2023 में भी शमी चोट के साथ खेले थे। टूर्नामेंट खत्म होने के बाद उन्होंने सर्जरी जरूर करवाई, मगर उनकी फिटनेस को लेकर समस्या बनी रही। बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज में भारत को उनकी कमी खली।

हालांकि नेशनल क्रिकेट अकादमी की मेडिकल टीम शमी पर कड़ी नजर थी। सर्जरी के बाद, उनके घुटने में हल्की सूजन आ गई थी, जिसके कारण वह हाल ही में समाप्त हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया की उड़ान नहीं भर पाए। भारत को उस सीरीज में शमी की काफी कमी खली।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी में शमी को बुमराह का साथ मिलने की संभावनाएं काफी कम है। ऐसे में उन्हें गेंदबाजी यूनिट का काफी बोझ उठाना पड़ेगा। बता दें, बीजीटी के दौरान बुमराह की पीठ में सूजन आ गई है जिसकी वजह से वह लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रह सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।