द इंडियन व्यू

14 साल की उम्र, बड़े इरादे: वैभव सूर्यवंशी बोले- पर्सनल नहीं, टीम गोल जरूरी

वैभव सूर्यवंशी की चर्चा भले ही पिछले सीजन में बीच में शुरू हुई थी, जब उन्होंने दूसरे मैच में 35 गेंदों में शतक जड़ा था। हालांकि, आईपीएल 2026 से पहले वह खूब लाइमलाइट में हैं। आईपीएल 2025 का आधा सीजन खेलकर ही वे सुपरस्टार…

Ragwendra P Singh
March 22, 2026
2 min read
14 साल की उम्र, बड़े इरादे: वैभव सूर्यवंशी बोले- पर्सनल नहीं, टीम गोल जरूरी

वैभव सूर्यवंशी की चर्चा भले ही पिछले सीजन में बीच में शुरू हुई थी, जब उन्होंने दूसरे मैच में 35 गेंदों में शतक जड़ा था। हालांकि, आईपीएल 2026 से पहले वह खूब लाइमलाइट में हैं। आईपीएल 2025 का आधा सीजन खेलकर ही वे सुपरस्टार बन चुके हैं।

इसके बाद डोमेस्टिक क्रिकेट और यूथ क्रिकेट में उन्होंने खूब रन बनाए हैं। अब वे फिर से राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले हैं। इस बीच आईपीएल 2026 से पहले आरआर के एक कार्यक्रम में वैभव सूर्यवंशी से जब पूछा गया कि आप इस सीजन कितने रन बनाएंगे तो उन्होंने बहुत मजेदार जवाब दिया।

14 साल का यह बल्लेबाज अपना दूसरा आईपीएल सीजन खेलने के लिए तैयार है। वैसे तो यह बहुत छोटा है, लेकिन उससे बहुत उम्मीदें राजस्थान रॉयल्स को हैं। यही वजह है कि एक रिपोर्टर ने इस टीनएजर से आईपीएल के 19वें एडिशन से उसके टारगेट के बारे में पूछा।

साभार : गूगल

रिपोर्टर ने पूछा, "आईपीएल 2026 के लिए आपके क्या प्लान हैं? जैसे कितने रन मारने हैं, कुछ गोल हैं आपके आईपीएल के ऑरेंज कैप के लिए?" इस पर वैभव सूर्यवंशी ने कहा, "ऐसा क्वेश्चन पूछोगे तो मैं दो तीन हजार रन बोल दूंगा।" राजस्थान रॉयल्स के स्टार ने पहले तो अपने जवाब से सभी को हंसा दिया और फिर उन्होंने आगे कहा, "मैं कोई खास रन टारगेट नहीं कर सका।

मैं प्रोसेस फॉलो कर रहा हूं और टीम के लिए ट्रॉफी जीतना चाहता हूं। हम पर्सनल गोल पर फोकस नहीं कर रहे हैं। हम बस इस सीजन में बेहतर करने का टारगेट बना रहे हैं।" उम्र भले ही वैभव सूर्यवंशी की कम है, लेकिन छक्के जड़ने की उनकी ताकत उन्हें दुनिया के टॉप सिक्स हिटर्स के आसपास रखती है।

यह खिलाड़ी तब चर्चा में आया था जब राजस्थान रॉयल्स यानी आरआर ने 2025 सीजन से पहले मेगा ऑक्शन में उसे 1.1 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में खरीदा था। हालांकि, शुरुआत में उनको मौका नहीं मिला था, लेकिन संजू सैमसन के चोटिल होने के बाद जब वे ओपन करने उतरे तो सात मैचों में 36 के औसत और 206.56 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाने में सफल हुए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।