ऑस्ट्रेलिया ने घोषित किया भारत के खिलाफ वनडे और टी20 स्क्वॉड
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। 19 अक्टूबर से भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का आगाज होगा, इस दौरान तीन मैच की वनडे तो 5 मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी। ऑस्ट्रेलियाई…

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। 19 अक्टूबर से भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का आगाज होगा, इस दौरान तीन मैच की वनडे तो 5 मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी। ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड की बात करें तो, अनुभवी तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और बल्लेबाज मैट शॉर्ट की टीम में लौटे है।

पिछले महीने साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई वनडे सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया ने स्क्वॉड में कुल चार बदलाव किए हैं, स्टार्क और शॉर्ट के अलावा मैट रेनशॉ और मिशेल ओवन की भी वापसी हुई है। मिचेल स्टार्क की वापसी से ऑस्ट्रेलिया के बॉलिंग अटैक को मजबूति मिलेगी। मगर ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका कप्तान पैट कमिंस की चोट है।
कमिंस चोट के चलते बाहर चल रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में मिचेल मार्श टी20 के साथ-साथ वनडे टीम की भी कप्तानी करेंगे। वनडे टीम से आरोन हार्डी, मैथ्यू कुहनेमन और मार्नस लाबुशेन को बाहर कर दिया गया है।
ऑस्ट्रेलिया ने अभी 5 में से पहले दो टी20 मैचों के लिए ही 14 खिलाड़ियों के स्क्वॉड का ऐलान किया है। जिसमें नाथन एलिस और जोश इंगलिस को भी टीम में शामिल किया गया है।
ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मिचेल ओवेन, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क, एडम ज़म्पा
ऑस्ट्रेलिया टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम (पहले दो मैच): मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे शेड्यूल
पहला वनडे: 19 अक्टूबर
दूसरा वनडे: 23 अक्टूबर
तीसरा वनडे: 25 अक्टूबर
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 शेड्यूल
पहला टी20 : 29 अक्टूबर
दूसरा टी20 : 31 अक्टूबर
तीसरा टी20 : नवंबर 2
चौथा टी20 : 6 नवंबर
पाँचवाँ टी20 : 8 नवंबर
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
