हार्दिक पांड्या को लगा झटका, ऑस्ट्रेलिया दौरे से हो सकते हैं बाहर
टीम इंडिया को एशिया कप फाइनल के बाद 2 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है और 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर 3 मैचों की वनडे सीरीज और उसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। साभार…
टीम इंडिया को एशिया कप फाइनल के बाद 2 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है और 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर 3 मैचों की वनडे सीरीज और उसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है।

इसी सीरीज से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है, क्योंकि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ऑस्ट्रेलिया के दौरे से बाहर हो सकते हैं। चोट के कारण इस ऑलराउंडर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से बाहर होने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
एशिया कप 2025 के सुपर 4 के आखिरी मैच में हार्दिक पांड्या श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ एक ओवर फेंक सके थे और इसके बाद मैदान से बाहर चले गए थे। वे एशिया कप 2025 के फाइनल में भी पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मुकाबले में नहीं खेल पाए। अब खबर है कि वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज से भी बाहर बैठेंगे।
हार्दिक पांड्या को क्वाड्रिसेप्स इंजरी है। दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर के अनुसार, बीसीसीआई के सूत्रों ने जानकारी दी है कि हार्दिक पांड्या को 4 सप्ताह के आराम की सलाह दी गई है।
हार्दिक पांड्या के चार सप्ताह अक्टूबर के आखिर में समाप्त होंगे। इस तरह 19 अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज और फिर 29 अक्टूबर से 5 मैचों की टी20 सीरीज शुरू होनी है। जिस तरह की चोट हार्दिक को लगी है।
उससे एक बात तो साफ है कि वह कम से कम वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। अगर वह फिट हो गए तो टी20 सीरीज में खेल सकते हैं, लेकिन बीसीसीआई नहीं चाहेगी कि फरवरी-मार्च में होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से पहले कोई रिस्क हार्दिक पांड्या को लेकर लिया जाए, क्योंकि वह सीमित ओवरों की टीम के सबसे अहम प्लेयर हैं।
हार्दिक पांड्या एशिया कप 2025 के फाइनल में नहीं थे तो पूरा कॉम्बिनेशन बिगड़ गया था। शिवम दुबे से शुरुआत के ओवर निकलवाए गए थे, क्योंकि दूसरा कोई पेसर प्लेइंग इलेवन में जसप्रीत बुमराह के अलावा नहीं था।
हार्दिक पांड्या न सिर्फ एक पेसर की भूमिका निभाते हैं, बल्कि वह दमदार फील्डिंग और शानदार मैच फिनिशिंग एबिलिटी के लिए जाने जाते हैं। नवंबर-दिसंबर में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर वनडे और टी20 सीरीज भी खेलनी है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
