द इंडियन व्यू

भारतीय सेना ने दनादन दागे गोल, एयरफोर्स भी विजयी

लखनऊ। भारतीय सेना और एयरफोर्स ने 43वीं अखिल भारतीय केडी सिंह ‘बाबू’ स्मारक आमंत्रण प्राइजमनी पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया और प्रतिद्वंदियों के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की। 43वीं अखिल भारतीय केडी सिंह…

Ragwendra P Singh
September 23, 2025
2 min read

लखनऊ। भारतीय सेना और एयरफोर्स ने 43वीं अखिल भारतीय केडी सिंह ‘बाबू’ स्मारक आमंत्रण प्राइजमनी पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया और प्रतिद्वंदियों के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की।

43वीं अखिल भारतीय केडी सिंह ‘बाबू’ स्मारक आमंत्रण प्राइजमनी पुरुष हॉकी प्रतियोगिता

गोमतीनगर विजयंत खंड स्थित मो.शाहिद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम में खेली जा रही प्रतियोगिता में पहले मैच में पहले मैच में भारतीय सेना ने जीएसटी एंड सेंट्रल एक्साइज को 8-2 से शिकस्त दी।

साभार : गूगल

जीएसटी की ओर से पितचाइमणि ने 15वें मिनट में शानदार गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। फिर भारतीय सेना ने महज़ आठ मिनट बाद यानि 23वें मिनट में रितेंद्र के पेनाल्टी कार्नर से दागे गोल के साथ बाज़ी बराबरी पर ला दी। फिर नीरज कुमार ने 27वें मिनट में पहला मैदानी गोल दागकर टीम को अगो किया और 43वें मिनट में एक और गोल किया।

नीरज कुमार ने 46वें और 51वें मिनट में भी प्रतिद्वद्वी गोलकीपर को चकमा दिया। वहीं रोहित ने 45वें मिनट में प्रतिद्वंद्वी का डिफेंस भेदा और 49वें मिनट में भी मैदानी गोल किया। वहीं तुषार परमार ने 53वें मिनट में गोल दागा। जवाब में जीएसटी एंड सेंट्रल एक्साइज से अभिषेक ने गोल किया लेकिन वो सिर्फ हार का अंतर कम कर सके।

दूसरे मैच में स्थानीय टीम यूपी कंबाइंड हास्टल को हार का सामना करना पड़ा जिसे एयरफोर्स ने 5-2 से हराया। एयरफोर्स से दिलीप पाल ने चौथे मिनट में पहला गोल किया, उसके तुरंत बाद अजीत पंडित ने पांचवें मिनट में गोल कर अपनी टीम की बढ़त को 2-0 कर दी।

खेल के 26वें मिनट में मिने पेनाल्टी कार्नर पर लवदीप सिंह ने साथी खिलाड़ी से मिले पास पर बाएं कार्नर से शॉट लेते हुए गोल किया। वहीं सुमित द्वारा 27वें मिनट में दागे गोल से एयरफोर्स ने अपनी बढ़त 4-0 कर ली।

हालांकि यूपी कंबाइड हॉस्टल ने मो. अकीब राइनी द्वारा 39वें व 51वें मिनट में दागे गोल से वापसी की कोशिश की, लेकिन एयरफोर्स के आगे उनकी एक नहीं चली।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।